Raipur: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का हल्लाबोल, 33 जिलों में आर्थिक नाकेबंदी

chhattisgarh-congress-protest

Raipur: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का हल्लाबोल, 33 जिलों में आर्थिक नाकेबंदी

raipur छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का हल्लाबोल 33 जिलों में आर्थिक नाकेबंदी

बिलासपुर-रायपुर NH ब्लॉक, रायपुर-जगदलपुर-ओडिशा नेशनल-हाईवे पर चक्काजाम

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 33 जिलों में चक्का जाम कर दिया है। सरगुजा, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है, जो दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा। सरगुजा में कांग्रेसी रघुपति राघव गाकर विरोध जता रहे हैं।

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने नहीं किया समर्थन

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी का समर्थन नहीं किया है। वहीं रायपुर में वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर चौक के पास, धरसींवा और धनेली में भी कांग्रेसियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया है।बिलासपुर में सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाईओवर के नीचे चक्का जाम किया गया है, जिससे रायपुर और बिलासपुर के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि, स्कूल बसों और एम्बुलेंस को छूट दी गई है। इसके साथ ही जगदलपुर के आमागुड़ा चौक पर भी चक्का जाम है।

आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ी

इससे जगदलपुर और रायपुर के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। दुर्ग में सबसे ज्यादा 6 जगह चक्का जाम किया गया है। अगर आप इन रास्तों से गुजर रहे हैं, तो संभलकर जाएं।

जानिए क्यों हो रही है आर्थिक नाकेबंदी ?

दरअसल, 18 जुलाई को भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को भिलाई से ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तार किया है। ED का आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं। शराब घोटाले से मिले ब्लैक मनी को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया। रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने चैतन्य को 22 जुलाई तक ED की 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले -  भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले - भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में बड़ी मात्रा में चंदा चोरी हुई है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

देश-विदेश

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

महाराष्ट्र में आगामी TET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द होने की संभावना है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

मनोरंजन

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कई तीखे बयान दिए, जिससे वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रिट से शादी करेंगे।

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

राज्य

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

बिजनौर के शादीपुर गांव में युवक ने सांप के साथ स्टंट करते हुए अपनी तबीयत बिगाड़ ली। सांप को मुंह में डालने के बाद युवक बेहोश हो गया।

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

राज्य

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

NHAI की दो मुख्य सड़क परियोजनाएं, स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास, लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिससे कुंभ-2027 दौरान ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है।