Chhatarpur viral news: आरक्षक ने कार में मारी टक्कर, SP ने किया सस्पेंड

chhatarpur-viral-news-constable-hits-car-suspended-by-sp

Chhatarpur viral news: आरक्षक ने कार में मारी टक्कर, SP ने किया सस्पेंड

chhatarpur viral news आरक्षक ने कार में मारी टक्कर sp ने किया सस्पेंड

Chhatarpur viral news: छतरपुर में एक आरक्षक की लापरवाही ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। शराब के नशे में गाड़ी चला रहे आरक्षक ने दो स्थानों पर टक्कर मारी। और इसके बाद पुलिसकर्मियों से झूमाझपटी हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। एसपी ने आरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया।

Chhatarpur viral news: क्या है पूरा मामला

यह घटना मंगलवार रात छत्रसाल चौराहे से पन्ना नाका की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। पुलिस लाइन में ड्राइवर पद पर तैनात आरक्षक अजय अहिरवार ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए पहले छत्रसाल चौराहे के पास बाइक सवार ऋषभ महाजन को टक्कर मारी, जिससे उनके सिर, हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद स्टेडियम के पास चौबे कॉलोनी चौराहे पर एक बैल को भी टक्कर लगी।

Chhatarpur viral news: पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की

लोगों ने कार की चाबी निकालकर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। जब पुलिसकर्मी आरक्षक को थाने ले जा रहे थे, तब उसने उनके साथ झूमाझपटी की और हाथापाई की। वायरल वीडियो में आरक्षक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ते हुए झगड़ता दिखाई दे रहा है, वहीं कार के अंदर शराब की बोतल भी नजर आई। आरक्षक बार-बार बोल रहा था कि मुझे टॉयलेट करना है।

 एक सप्ताह में दूसरी घटना

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक अजय अहिरवार को तत्काल निलंबित कर दिया। यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी गंभीर घटना है। इससे पहले 9 दिसंबर को बिजावर थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में थाना प्रभारी से गाली-गलौज की थी, जिसके बाद उसे भी निलंबित किया गया था

संबंधित सामग्री

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

राज्य

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू होने से पर्यटक 1200 फीट की ऊँचाई से शहर का नजारा देख सकेंगे। इस योजना के तहत कई महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ा गया है।