Raipur Court: ED ने भूपेश के बेटे चैतन्य की मांगी 5 दिन की रिमांड चैतन्य से मनी...

chaitanya-baghel-ed-custody

Raipur Court: ED ने भूपेश के बेटे चैतन्य की मांगी 5 दिन की रिमांड चैतन्य से मनी-लॉन्ड्रिंग केस में करना चाहती है पूछताछ

raipur court ed ने भूपेश के बेटे चैतन्य की मांगी 5 दिन की रिमांड  चैतन्य से मनी-लॉन्ड्रिंग केस में करना चाहती है पूछताछ

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल न्यायिक रिमांड पर चल रहे हैं। उनसे ED फिर पूछताछ करना चाहती है। इसलिए रायपुर स्पेशल कोर्ट में अर्जी लगाकर चैतन्य की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी है।

सोमवार को एक दिन की मिली थी रिमांड

दरअसल, सोमवार को कोर्ट में कंडोलेंस होने के कारण चैतन्य बघेल को 1 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। चैतन्य को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। ED की ओर से लगाए आवेदन पर सुनवाई होगी। पिछले एक महीने से चैतन्य जेल में बंद हैं।

इन मामलों में आरोपी है चैतन्य

शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल को भी आरोपी बनाया है। चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं।ED के मुताबिक शराब घोटाले से मिले ब्लैक मनी को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया। ब्लैक मनी को वाइट करने के लिए फर्जी निवेश दिखाया गया है। साथ ही सिंडिकेट के साथ मिलकर 1000 करोड़ रुपए की हैंडलिंग (हेराफेरी) की गई है।

घोटाले के पैसे इन्वेस्ट करने का आरोप

ED ने अपनी जांच में पाया कि, चैतन्य बघेल के विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट (बघेल डेवलपर्स) में घोटाले के पैसे को इन्वेस्ट किया गया है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापेमारी कर ED ने रिकॉर्ड जब्त किए थे। प्रोजेक्ट के कंसल्टेंट राजेन्द्र जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में वास्तविक खर्च 13-15 करोड़ था। जबकि रिकॉर्ड में 7.14 करोड़ ही दिखाया गया। जब्त डिजिटल डिवाइसेस से पता चला कि, बघेल की कंपनी ने एक ठेकेदार को 4.2 करोड़ कैश पेमेंट किया गया, जो रिकॉर्ड में नहीं दिखाया गया।ED ने अपनी जांच में पाया है कि त्रिलोक सिंह ढिल्लो ने 19 फ्लैट खरीदने के लिए 5 करोड़ बघेल डेवलपर्स को ट्रांसफर किए। ढिल्लन ने ये फ्लैट अपने कर्मचारियों के नाम पर खरीदे लेकिन पेमेंट त्रिलोक ढिल्लो ने खुद दिया।

5 करोड़ कैश के बदले फर्जी ट्रांसफर

ED के मुताबिक भिलाई के एक ज्वेलर्स ने चैतन्य बघेल को 5 करोड़ रुपए उधार दिए, लेकिन ED की जांच में सामने आया कि जो 5 करोड़ रुपए चैतन्य की दो कंपनियों को लोन के रूप में दिया गया । बाद में इसी ज्वेलर्स ने बघेल की कंपनी से 6 प्लॉट खरीदे, जिसकी कीमत 80 लाख थी। ED ने बताया कि यह पैसा शराब घोटाले से आया हुआ कैश था। यह पैसा बैंक के जरिए ट्रांसफर किया गया। ताकि कैश को लीगल दिखाया जा सके।

फ्रंट कंपनियों का इस्तेमाल

ED का दावा है कि चैतन्य बघेल ने घोटाले का पैसा पाने के लिए दूसरे लोगों और कंपनियों का इस्तेमाल किया ताकि ED और अन्य एजेंसियां ट्रैक न कर सकें।जैसे ढिल्लन सिटी मॉल में पैसा आया, फिर ढिल्लन ड्रिंक्स से कर्मचारियों को पैसा ट्रांसफर हुआ, फिर वही पैसा बघेल डेवलपर्स को दिया गया। ED का दावा है कि चैतन्य बघेल के पास 16.70 करोड़ के अवैध घोटाले के पैसे आए।

जानिए क्या है शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। इस घोटाले में राजनेता, आबकारी विभाग के अधिकारी, कारोबारी सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज है।ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था। Read More:- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा: गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग Watch Now :-लैंडस्लाइड, बाढ़, सड़के बंद..बारिश का कहर

संबंधित सामग्री

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

राज्य

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ उफान पर हैं। स्कूल और फसलें डूबीं, कई शहरों में बाढ़ का अलर्ट जारी।

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को 3300 करोड़ की धनराशि अंतरित की, और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

CM सुक्खू ने गोद में उठाई बच्ची तो दर्द से बोली मासूम - मेरे दोनों पैरों में चोट लगी है

राज्य

CM सुक्खू ने गोद में उठाई बच्ची तो दर्द से बोली मासूम - मेरे दोनों पैरों में चोट लगी है

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावितों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

नीट पेपर लीक मामले में सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में टली, अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी

देश-विदेश

नीट पेपर लीक मामले में सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में टली, अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी

नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन टल गई, जबकि सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में।

भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन कल से शुरू, मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का होगा ठहराव,CM दिखाएंगे हरी झंडी

राज्य

भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन कल से शुरू, मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का होगा ठहराव,CM दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल में निशातपुरा के रूप में चौथा रेलवे स्टेशन खुलने जा रहा है, जिससे यात्री दबाव कम होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री 28 जुलाई को उद्घाटन करेंगे।