नया रेलवे स्टेशन भोपाल में

भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन कल से शुरू, मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का होगा ठहराव,CM दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल में निशातपुरा के रूप में चौथा रेलवे स्टेशन खुलने जा रहा है, जिससे यात्री दबाव कम होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री 28 जुलाई को उद्घाटन करेंगे।

भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन कल से शुरू, मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का होगा ठहराव,CM दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल के चौथे रेलवे स्टेशन निशातपुरा की शुरुआत 28 जुलाई से होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5 बजे मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर स्टेशन से यात्री सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। शुरुआत में यहां मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का नियमित ठहराव रहेगा।

मालवा एक्सप्रेस अब निशातपुरा से चलेगी

रेलवे के अनुसार इंदौर की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन निशातपुरा स्टेशन से किया जाएगा। इसके बाद यह स्टेशन पूरी तरह ऑपरेशनल हो जाएगा। वर्तमान में भोपाल में भोपाल जंक्शन, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन हैं। निशातपुरा के जुड़ने से शहर को चौथा बड़ा रेलवे स्टेशन मिल जाएगा।

मंत्री विश्वास सारंग ने लिया तैयारियों का जायजा

सोमवार को मंत्री विश्वास सारंग निशातपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचे और तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्टेशन नरेला विधानसभा क्षेत्र में बनाया गया है। यहां कई फ्लाईओवर मौजूद हैं और एक अन्य फ्लाईओवर का निर्माण भी जारी है। भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से निशातपुरा तक बनने वाला आरओबी करीब छह रेलवे ट्रैक से होकर गुजरेगा।

तीन साल बाद शुरू होगी यात्री सेवा

निशातपुरा रेलवे स्टेशन जून 2023 में बनकर तैयार हो गया था, लेकिन सुविधाएं होने के बावजूद यहां से यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया था। अब करीब तीन साल बाद यात्रियों के लिए स्टेशन खोला जा रहा है। रेलवे ने सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

यात्रियों को टिकट और स्टेशन बदलने की सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि जिन यात्रियों ने पहले से भोपाल स्टेशन से मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस की टिकट बुक कराई है, वे अब निशातपुरा स्टेशन से ट्रेन पकड़ें। रेलवे ने यात्रियों को स्टेशन परिवर्तन की जानकारी समय रहते रखने की सलाह दी है।

भोपाल स्टेशन का कम होगा दबाव

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि निशातपुरा स्टेशन शुरू होने से भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव कम होगा। वर्तमान में भोपाल स्टेशन से रोजाना करीब 230 ट्रेनों की आवाजाही होती है और लगभग 45 हजार यात्री यहां से गुजरते हैं। नए स्टेशन से यातायात व्यवस्था और ट्रेन संचालन में सुधार की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में वैश्विक निवेश, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार होगा।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए 6 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा। एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के विचार जानें, तो वहीं, युवा ने प्रदेश के मुखिया की कल्पना से रूबरू हुए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर