CG Breaking News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री और...

cg-breaking-news-protest-against-lathicharge-on-congress-workers

CG Breaking News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंका

cg breaking news कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंका

रिपोर्ट - प्रशांत जोशी

CG Breaking News: कांकेर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस महामंत्री सुनील गोस्वामी ने बताया कि भिलाई, जिला-दुर्ग में पुलिस प्रशासन के द्वारा कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं पर किये गये दमनात्मक कार्यवाही/लाठीचार्ज तथा 150 से अधिक कार्यकर्ताओं पर अपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज दिनांक 29 अगस्त दिन-गुरुवार को शाम 04.00 बजे पुराना बस स्टैंड-कांकेर में प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री का पुतला दहन कर भिलाई के घटना का विरोध किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में तानाशाही और गुंडाराज हावी हो गया है यही कारण है कि 24 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफ़िले को बजंरग दल से जुड़े उग्र युवाओं की टोली ने सिरसा गेट भिलाई के चौराहे पर रोक कर पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल से अभद्र व्यवहार तथा उनके सुरक्षा कर्मियों के साथ झूमा-झटकी किया जो पूर्व मुख्यमंत्री के सुरक्षा में बड़ी चूक थी।

Read More: Pak Vs Ban 2nd Test: पहला टेस्ट हारने के बाद टीम में बदलाव, इन्हे मिल सकता है मौका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आई शारिरिक चोटें

भिलाई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना से आहत होकर 27 अगस्त को घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विधिवत धरना प्रदर्शन की सूचना प्रशासन को देकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तभी एकाएक भिलाई जिला दुर्ग पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं परबिना किसी सक्षम अधिकारी के विधिसम्मत आदेश के बेतहाशा लाठीचार्ज किया जिससे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शारिरिक चोटें आई और पुलिस द्वारा अपनी गलतियों को छुपाने के लिए लगभग 150 से अधिक बेकसूर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है, जिसका कांग्रेस विरोध करते हुए, दोषी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों पर विधिवत कार्यवाही के साथ निर्दोष कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज मामले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

CG Breaking News: कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित

प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर, हेमन्त ध्रुव, याशीन करानी, सुनील गोस्वामी, मकबूल खान, मनोज जैन, सतीश दीपक, के डी मिश्रा, विजय यादव, मतीन खान, रोशन आरा, दीपक शोरी सुमित राय, अमन गायकवाड़,किशन यादव,सोमेश सोनी, सुरेश नाग,राजू दुबे, मुकेश तिवारी, अजय रेणु,कमलेश पदमाकर, इशहाक अहमद खान, अजय भासवानी, शेष गजबिये, सत्यार्थ करायत, राजेश ठाकुर, उदय बंटी शर्मा, गफ्फार मेमन,पवन कांगे, तौहीद खान, कौमुद व्यास, लतीफ मेमन, निरंजन लाटिया सूरज सोनकर, जुनाऊ राम गावड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

संबंधित सामग्री

अभिनेता पंकज त्रिपाठी को दिया जाएगा यह पुरस्कार ,इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगे सम्मानित

मनोरंजन

अभिनेता पंकज त्रिपाठी को दिया जाएगा यह पुरस्कार ,इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगे सम्मानित

अभिनेता पंकज त्रिपाठी को IFFM 2026 में 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' का सम्मान मिला, जो उनके शानदार फिल्मी सफर की पहचान है।

पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से PhD स्कॉलर की मौत, हॉस्टल से विभाग जाते वक्त हुआ हादसा

राज्य

पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से PhD स्कॉलर की मौत, हॉस्टल से विभाग जाते वक्त हुआ हादसा

पंजाब यूनिवर्सिटी में एक PhD स्कॉलर की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में आक्रोश और धरने शुरू हो गए।

महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: 2.45 लाख महिलाएं लगाएंगी पौधे, सेल्फी अपलोड पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

राज्य

महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: 2.45 लाख महिलाएं लगाएंगी पौधे, सेल्फी अपलोड पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

छत्तीसगढ़ में 30 जुलाई को ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ शुरू किया जाएगा, जिसमें 2.45 लाख महिलाएं भाग लेंगी और डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्राप्त करेंगी।

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, चारधाम यात्रा स्थगित, नदियां उफान पर

राज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, चारधाम यात्रा स्थगित, नदियां उफान पर

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन से यात्रा मार्ग बंद हो गए। चारधाम यात्रा स्थगित की गई, प्रशासन ने सुरक्षा के उपाय तेज किए।

गोरखपुर: ज्वैलरी कारोबारी के पोते का अपहरण के बाद हत्या, कम्प्यूटर टीचर निकला कातिल

राज्य

गोरखपुर: ज्वैलरी कारोबारी के पोते का अपहरण के बाद हत्या, कम्प्यूटर टीचर निकला कातिल

गोरखपुर में एक ज्वैलरी कारोबारी के 10 वर्षीय पोते का अपहरण के बाद हत्या की गई। बच्चे के शव को पड़ोसी कम्प्यूटर टीचर के घर से बरामद किया गया।