महादेव एप मामले में CBI की कार्रवाई

महादेव एप केस में भोपाल के दो भाइयों पर CBI का शिकंजा, सौरभ चंद्राकर के साथ चार्जशीट पेश

केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने महादेव एप सट्टेबाजी मामले में विशाल और धीरज आहूजा के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। दोनों भाइयों के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है।

महादेव एप केस में भोपाल के दो भाइयों पर CBI का शिकंजा, सौरभ चंद्राकर के साथ चार्जशीट पेश

बहुचर्चित अंतरराष्ट्रीय महादेव एप मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में सौरभ चंद्राकर के साथ भोपाल के दो भाइयों विशाल आहूजा और धीरज आहूजा के खिलाफ भी चार्जशीट पेश की गई है। दोनों भाइयों को सौरभ चंद्राकर का करीबी और राइट हैंड बताया जा रहा है।

विशाल आहूजा और धीरज आहूजा भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में स्थित रैपिड ट्रेवल्स के संचालक हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों का संपर्क महादेव एप नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी पहले दोनों भाइयों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के बाद दोनों के विदेश भागने की बात सामने आई थी।

जांच एजेंसियों को आशंका है कि दोनों आरोपी मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण लोगों और गतिविधियों के बारे में जानकारी रखते हैं। इसी आधार पर CBI ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

ED की कार्रवाई के बाद विदेश भागने का आरोप

महादेव एप मामले में जांच के दौरान ED ने भोपाल में रैपिड ट्रेवल्स से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद विशाल और धीरज आहूजा के इंदौर के रास्ते विदेश जाने की जानकारी सामने आई थी। दोनों की तलाश के लिए अब एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं।

दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

CBI ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए दोनों भाइयों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया है। इसका उद्देश्य यह है कि यदि दोनों आरोपी किसी भी देश से भारत आने या किसी एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं तो जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी मिल सके।

महादेव एप मामले में देश-विदेश में फैले नेटवर्क की जांच कई एजेंसियां कर रही हैं। इस मामले में ऑनलाइन सट्टेबाजी, हवाला लेनदेन और अवैध आर्थिक गतिविधियों से जुड़े कई पहलुओं की जांच की जा रही है।

CBI अब चार्जशीट में शामिल तथ्यों और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं।
 

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

मध्यप्रदेश में सीमेंस एनर्जी इंडिया ने ऊर्जा उपकरण विनिर्माण में 2053 करोड़ रुपए निवेश का प्रस्ताव दिया है, जिससे 1500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

गणेश चतुर्थी 2026: भगवान गणेश की बहन, पुत्र, पोते और बहुओं के नाम जानें, बेहद रोचक है परिवार की कहानी

गणेश चतुर्थी 2026: भगवान गणेश की बहन, पुत्र, पोते और बहुओं के नाम जानें, बेहद रोचक है परिवार की कहानी

2026 में गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश के परिवार की विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिसमें उनके पत्नियाँ, पुत्र, और पुत्री शामिल हैं।

दिशा सालियान केस में CBI की FIR: गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की होगी जांच

दिशा सालियान केस में CBI की FIR: गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की होगी जांच

दिशा सालियान की मौत के छह साल बाद, CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप शामिल हैं।

MS सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, निभाएंगी महान गायिका का किरदार

MS सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, निभाएंगी महान गायिका का किरदार

रश्मिका मंदाना भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म का लॉन्च 16 सितंबर 2026 को होगा।

₹2,000 तक UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं: सरकार ने साफ किया नियम, बड़े भुगतान पर लग सकती है फीस

₹2,000 तक UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं: सरकार ने साफ किया नियम, बड़े भुगतान पर लग सकती है फीस

भारतीय वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ₹2000 तक के UPI पेमेंट पर कोई डायरेक्ट या इनडायरेक्ट शुल्क नहीं होगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर