बुलंदशहर में हत्या

शादी से इनकार पर प्रेमिका की ह*त्या: घर बुलाकर चाकू से किए 17 वार, शव के पास बैठा रहा आरोपी

बुलंदशहर में एक महिला की चाकू से हत्या का मामला सामने आया, आरोपी ने प्रेमिका पर 17 बार चाकू से हमला किया।

By : सोनिया रायकवार
शादी से इनकार पर प्रेमिका की ह*त्या: घर बुलाकर चाकू से किए 17 वार, शव के पास बैठा रहा आरोपी

उत्तरप्रदेश बुलंदशहर में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में 42 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी 38 वर्षीय शादीशुदा प्रेमिका की चाकू से हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से 17 वार किए। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी महिला के शव के पास ही बैठा मिला।

शादी का दबाव बना रहा था आरोपी

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी और महिला के बीच करीब डेढ़ साल से संबंध थे। आरोपी की पत्नी करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद आरोपी महिला के करीब आया। आरोप है कि आरोपी महिला पर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं थी। महिला ने धीरे-धीरे आरोपी से दूरी बनानी शुरू कर दी और फोन पर बातचीत भी बंद कर दी।

घर बुलाकर किया हमला

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे आरोपी ने महिला को अपने कमरे पर बुलाया। वहां उसने महिला पर परिवार छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बनाया। महिला के इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने चाकू से महिला पर हमला कर दिया। उसके शरीर पर 17 वार किए गए। पड़ोसियों ने कमरे से शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी और आरोपी उसके पास बैठा था। पुलिस महिला को अस्पताल लेकर गई, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घर से सिर्फ 200 मीटर दूर रहता था आरोपी

मृतका दिल्ली के प्रेमनगर की रहने वाली बताई गई है। करीब 15 साल पहले उसकी शादी बुलंदशहर के पंकज से हुई थी। उसके चार बच्चे हैं, जिनकी उम्र 8 से 13 साल के बीच बताई गई है। परिवार खुर्जा की शिवलोक कॉलोनी में रहता है। वहीं आरोपी अजीत ठेकेदार करीब 200 मीटर दूर किराए के कमरे में रहता था और बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था।

बच्चों ने बताया पत्नी आरोपी के घर गई है

महिला के पति पंकज उर्फ भंते के मुताबिक, वह मंगलवार रात करीब 11:30 बजे काम से घर लौटा। पत्नी घर पर नहीं थी। बच्चों ने बताया कि वह अजीत के घर गई है। पति जब आरोपी के कमरे पर पहुंचा तो वहां महिला की हत्या की जानकारी मिली। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को मिले 17 वार के निशान

खुर्जा नगर कोतवाली के थाना प्रभारी रामफल सिंह के मुताबिक, महिला के शरीर पर चाकू से किए गए 17 वार के निशान मिले हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ में दोनों के बीच संबंध होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पति की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी परिस्थितियों को भी खंगाला जा रहा है।

संबंधित सामग्री

पटना शराबकांड में 42 गिरफ्तार, तेजस्वी बोले- NDA नेताओं के लिए दुधारू गाय बनी शराबबंदी

पटना शराबकांड में 42 गिरफ्तार, तेजस्वी बोले- NDA नेताओं के लिए दुधारू गाय बनी शराबबंदी

पटना के बाढ़ अनुमंडल में चार युवकों की मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मौत का कारण अभी नहीं पता चला है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड चली गोलियां

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड चली गोलियां

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो शूटरों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गोलीबारी में करीब 20 राउंड गोलियां चलीं।

ओडिशा में दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में नजदीक से चलाईं गोलियां; आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा में दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में नजदीक से चलाईं गोलियां; आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के संबलपुर में व्यापारी मोहम्मद अनीस की आपसी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या की गई। आरोपी राजा स्वामी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

भोपाल में नाबालिग की संदिग्ध मौत; मां और मामा हत्या के आरोप में गिरफ्तार

भोपाल में नाबालिग की संदिग्ध मौत; मां और मामा हत्या के आरोप में गिरफ्तार

भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग आयुषी की हत्या के संदेह में उसकी मां और मामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आयुषी की अपनी पसंद की शादी की इच्छा थी।

नर्मदापुरम में स्कूल बस पलटी, 4 स्टूडेंट समेत 6 घायल, सूकरी-चुरका के बीच मोड़ पर हादसा

नर्मदापुरम में स्कूल बस पलटी, 4 स्टूडेंट समेत 6 घायल, सूकरी-चुरका के बीच मोड़ पर हादसा

नर्मदापुरम के सोहागपुर में स्कूल बस हादसे में चार विद्यार्थी और ड्राइवर घायल हुए। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 2 september