जमीनी विवाद को लेकर BJP विधायक पर हमला, सिर पर लगी गंभीर चोट

bjp-mla-kalu-singh-thakur-attacked-land-dispute-dhar

जमीनी विवाद को लेकर BJP विधायक पर हमला, सिर पर लगी गंभीर चोट

जमीनी विवाद को लेकर bjp विधायक पर हमला सिर पर लगी गंभीर चोट

BJP MLA Kalu Singh attack: MP के धार की धरमपुरी विधानसभा से विधायक कालू सिंह ठाकुर एक बार फिर विवादों में है। बीते दिनों एक महिला और मुस्लिम युवक पर ब्लैकमेलिंग की शिकायत से जुड़ा मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार की दोपहर विधायक कालू सिंह पर हमला हो गया। हमले में कालू सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है।

जमीनी विवाद को लेकर विधायक पर हमला

जमीन विवाद को लेकर भाजपा विधायक पर हमला हुआ। उन पर उनके खेत में पत्थर से वार किया गया। विधायक का कहना है कि मैं और मेरा गनमैन सिरसोदिया में फोरलेन के पास बने यात्री प्रतिक्षालय के पीछे वाले खेत पर थे। यहां काम चल रहा था। करीब सुबह 11.45 बजे मेरे खेत पड़ोसी प्रिंस उर्फ पिंटू पिता संतोष गिरवाल, गेंदाबाई पति संतोष गिरवाल ,रंजू पति शंकर गिरवाल निवासी सिरसोदिया मेरे खेत पर आए और मेरे से कहा की यह जमीन हमारी है। आप यहां क्यों आए हो?  [caption id="attachment_129163" align="alignnone" width="575"]BJP विधायक पर हमला, अस्पताल में भर्ती BJP विधायक पर हमला, अस्पताल में भर्ती[/caption]

BJP MLA Kalu Singh attack: विधायक के सिर पर वार

इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने विधायक कालू को अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद प्रिंस उर्फ पिंटू ने एक पत्थर उठाकर विधायक के सिर पर मारा। विधायक का यह भी कहना है कि गेंदाबाई व रंजू ने भी उनके साथ मारपीट भी की।

अस्पताल लेकर पहुंचे साथी

BJP MLA Kalu Singh attack: घायल हालत में विधायक को प्राथमिक उपचार के लिए आनन-फानन में धामनोद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। धमनोद पुलिस का कहना है कि आवेदन पर प्रकरण दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से अभी तक कोई नहीं आया है। विवाद को लेकर जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

भारत सरकार लिखी कार से नवविवाहित जोड़े का अपहरण करने की कोशिश, महिला से छेड़छाड़; 3 आरोपी गिरफ्तार

राज्य

भारत सरकार लिखी कार से नवविवाहित जोड़े का अपहरण करने की कोशिश, महिला से छेड़छाड़; 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज में नवविवाहित जोड़े के साथ लूटपाट, अपहरण का प्रयास और महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना गुरुवार को हुई, तीन अपराधी गिरफ्तार।

नेपाल के सुनसरी और सिराहा में हिंसा, 2 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

देश-विदेश

नेपाल के सुनसरी और सिराहा में हिंसा, 2 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

नेपाल के सुनसरी और सिराहा जिलों में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव बढ़ा। कई घायल, 2 की मौत। प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया।

हिमाचल के सबसे गरीब परिवारों तक पहुंचेगी सरकार: CM सुक्खू ने 'जन संवाद' कार्यक्रम का किया ऐलान

राज्य

हिमाचल के सबसे गरीब परिवारों तक पहुंचेगी सरकार: CM सुक्खू ने 'जन संवाद' कार्यक्रम का किया ऐलान

हिमाचल सरकार ने 'अपना परिवार सुखी परिवार योजना' के तहत जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें गरीब परिवारों की समस्याओं को समझने का प्रयास किया जाएगा।

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

देश-विदेश

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर छात्रवृत्ति योजनाओं में वित्तीय बढ़ोतरी की मांग की है।

प्रमोशन में अनदेखी का आरोप: बालाघाट ITI के ट्रेनिंग ऑफिसर्स ने उठाए सवाल, सीआर मूल्यांकन पर नाराजगी

राज्य

प्रमोशन में अनदेखी का आरोप: बालाघाट ITI के ट्रेनिंग ऑफिसर्स ने उठाए सवाल, सीआर मूल्यांकन पर नाराजगी

बालाघाट आईटीआई के अधिकारियों ने प्रमोशन सूची में अपने नाम न होने पर नाराजगी व्यक्त की, प्रमोशन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया।