मसूरी में विवाहिता ने की आत्महत्या

मसूरी में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, होमगार्ड जवान की पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान

मसूरी के हुसैनगंज क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है।

मसूरी में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, होमगार्ड जवान की पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान

मसूरी में विवाहिता ने की आत्महत्या

मसूरी के हुसैनगंज क्षेत्र में गुरुवार को एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

मृतका की 2 बेटियां

मृतका मूल रूप से बंगाल की है पर उसका पालन पोशण देहरादून में हुआ था उसका प्रेम विवाह मसूरी निवासी एवं होमगार्ड में तैनात पवन असवाल से हुआ था। दंपती की दो छोटी बेटियां हैं, जिनमें एक की उम्र करीब ढाई वर्ष और दूसरी मात्र 8 माह बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

शादी को हुए 8 साल

नायब तहसीलदार उपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि विवाहिता की शादी को अभी 7 साल पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे मामलों में नियमानुसार मजिस्ट्रेटी जांच और पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून स्थित कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतका के माता-पिता बंगाल से देहरादून पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सभी साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण कराया गया है।

मौत का कारण

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और प्रशासन संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने MPSC की कार्यप्रणाली की जांच के लिए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज के नेतृत्व में समिति गठित की। जांच समिति को तीन महीने में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस के साइबेरिया में लैब टेक्नीशियन दर्या की मौत के बाद जांच और मेडिकल निगरानी बढ़ी। टेस्ट ट्यूब टूटने के बाद गंभीर निमोनिया से मौत हुई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर