बिलासपुर में न्यू ईयर भोज के बहाने धर्मांतरण का खेल, पास्टर के खिलाफ FIR  दर्ज

bilaspur-new-year-prayer-baptism-controversy

बिलासपुर में न्यू ईयर भोज के बहाने धर्मांतरण का खेल, पास्टर के खिलाफ FIR  दर्ज

बिलासपुर में न्यू ईयर भोज के बहाने धर्मांतरण का खेल पास्टर के खिलाफ fir  दर्ज

bilaspur new year: लासपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बहाने आयोजित भोज और प्रार्थना सभा में लोगों को धर्मांतरण कराने का आरोप लगा है। हिंदू संगठनों ने पास्टर को वीडियो में शपथ लेते हुए दिखाया, जिसमें वह उपस्थित लोगों को 2026 में बपतिस्मा लेने की शपथ दिला रहे थे.पुलिस ने शिकायत के आधार पर पास्टर सुखनंदर लहरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

bilaspur new year: लालच देकर धर्मांतरण का आरोप

घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। हिंदू संगठन का दावा है कि प्रार्थना सभा की आड़ में महिलाओं और पुरुषों को स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन और अन्य लाभ का लालच देकर धर्म बदलवाया जा रहा था. सुखनंदर लहरे जोंधरा गांव के रहने वाले हैं और ईसाई धर्म का पालन करते हैं। आरोप है कि न्यू ईयर पर उन्होंने अपने घर में भोज और प्रार्थना सभा आयोजित की, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए।

bilaspur new year: वायरल वीडियो और कार्रवाई

स्थानीय युवकों ने सभा के दौरान छुपकर वीडियो बनाया। इसमें पास्टर लोगों को बपतिस्मा लेने की शपथ दिलाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो हिंदू संगठनों को भेजा गया। इसके बाद स्थानीय संगठन और युवक मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी.पुलिस ने बिना अनुमति प्रार्थना सभा कराने और धर्मांतरण कराने के आरोप में सुखनंदर लहरे के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जाने क्या है बपतिस्मा?

बपतिस्मा ईसाई धर्म का एक पवित्र संस्कार है। इसमें पानी का प्रयोग होता है और यह व्यक्ति को ईसाई समुदाय में शामिल करने और मसीह के साथ नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।  

संबंधित सामग्री

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

राज्य

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

मध्य प्रदेश के मुरैना में पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पत्नी के डांस वीडियो को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण हुई।

सुनील शेट्टी की नातिन PM मोदी की तस्वीर को खिलाती है हर रोज लड्डू!

देश-विदेश

सुनील शेट्टी की नातिन PM मोदी की तस्वीर को खिलाती है हर रोज लड्डू!

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उनकी 15 महीने की नातिन PM मोदी की बड़ी फैन है और रोज उनकी तस्वीर को लड्डू खिलाती है।

E-टू-व्हीलर पर केंद्र सरकार करेगी सब्सिडी बंद, UP में रहेगी जारी, जानिए शर्तें क्या?

राज्य

E-टू-व्हीलर पर केंद्र सरकार करेगी सब्सिडी बंद, UP में रहेगी जारी, जानिए शर्तें क्या?

केंद्र सरकार 31 जुलाई से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर सब्सिडी बंद करने जा रही है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार की सब्सिडी जारी रहेगी।

भोपाल में बंद घर से रिटायर्ड दंपती के शव बरामद, बदबू आने पर हुआ खुलासा

राज्य

भोपाल में बंद घर से रिटायर्ड दंपती के शव बरामद, बदबू आने पर हुआ खुलासा

भोपाल के एक बंद घर में रेलवे और स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड दंपती के शव मिले। शवों की पहचान हेमंत और शकुंतला बारीक के रूप में हुई।

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026: आज 3 मुकाबले, पहला PAK vs NED , WI vs IRE, ENG vs NZ

खेल

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026: आज 3 मुकाबले, पहला PAK vs NED , WI vs IRE, ENG vs NZ

T20 विमेंस वर्ल्ड कप 2026 में आज पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड और इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के महत्वपूर्ण मुकाबले होंगे।