बीकानेर सड़क दुर्घटना

बीकानेर में बस और बोलेरो की भिड़ंत, 3 की मौत, 8 घायल

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में बस और बोलेरो की टक्कर से 3 की मौत हो गई और 8 लोग घायल हुए। घटना नेशनल हाईवे-11 पर हुई।

बीकानेर में बस और बोलेरो की भिड़ंत, 3 की मौत, 8 घायल

बीकानेर में बस और बोलेरो की भिड़ंत

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में बस और बोलेरो में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। घटना में बुआ-भतीजी समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 3 बजे नेशनल हाईवे-11 पर हुआ। बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी, जबकि बोलेरो श्रीडूंगरगढ़ की तरफ से आ रही थी। सभी घायल कार में सवार थे, जिन्हें PBM हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

मेडिकल टीम अलर्ट

घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। श्रीडूंगरगढ़ थाना​धिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि हादसे में जीप सवार शिवानी, मेघा और चालक दानीराम की मृत्यू हो गई। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के अस्पताल पहुंचने पर मेडिकल टीम अलर्ट हो गई और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

दर्शन कर लौट रहे थे मृतक

ASI गजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक गुंसाईसर छोटा निवासी परिवार तौ​लियासर गांव ​​स्थित भैरुंजी मंदिर में दर्शन कर वापस गांव लौट रहा था, लेकिन रास्ते में यह परिवार हादसे का ​शिकार हो गया। घटना के तुरंत बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत मदद की। APJ अब्दुल कलाम ट्रस्ट के सेवादार एवं समाजसेवी हरीकिशन सिंह राजपुरोहित ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालने, एंबुलेंस तक पहुंचाने और अस्पताल भिजवाने में अहम भूमिका निभाई।

संबंधित सामग्री

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

महाराष्ट्र के नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया।

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए।

महाराष्ट्र में भीषण हादसा,ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 3 बच्चों समेत 8 की मौत:रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा

महाराष्ट्र में भीषण हादसा,ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 3 बच्चों समेत 8 की मौत:रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में ट्रक और वैन की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए। हादसा नागपुर-रायपुर हाइवे पर हुआ।

अमेरिका में Boeing विमान क्रैश, 5 की मौत: मियामी एयरपोर्ट पर रनवे से फिसला Amazon का कार्गो विमान, वाहनों से टकराया

अमेरिका में Boeing विमान क्रैश, 5 की मौत: मियामी एयरपोर्ट पर रनवे से फिसला Amazon का कार्गो विमान, वाहनों से टकराया

मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर Boeing 767-300 कार्गो विमान रनवे से बाहर निकल गया, 5 की मौत, 5 घायल।

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत: 22 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत: 22 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार रात को श्रद्धालुओं से भरी कैंटर के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हुए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026