बिहार से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन रवाना, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

बिहार से सोमनाथ यात्रा शुरू

बिहार से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन रवाना, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

बिहार से सोमनाथ की यात्रा के लिए विशेष ट्रेन शुरू हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र जंक्शन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

बिहार से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन रवाना cm सम्राट ने दिखाई हरी झंडी

बिहार से सोमनाथ यात्रा शुरू |

बिहार से सोमनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। पाटलिपुत्र जंक्शन से विशेष ट्रेन सोमनाथ के लिए रवाना हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस खास ट्रेन में 1100 से ज्यादा श्रद्धालु और यात्री सवार होकर भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए अपनी यात्रा पर निकल चुके हैं। 

CM सम्राट ने बताई हरी झंड़ी

पाटलिपुत्र जंक्शन पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट सहित BJP के कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान सोमनाथ यात्रियों को कलश के साथ-साथ भगवा रंग के गमछे प्रदान किए। मुख्यमंत्री सम्राट खुद ट्रेन के बोगी में जाकर सोमनाथ यात्रियों से मुलाकात की। इस दौरान स्टेशन परिसर श्रद्धालुओं के जयकारों, हर-हर महादेव की गूंज और धार्मिक उत्साह से गूंज उठा। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। 

यात्रा की शुरुआत

इस भक्तिमय माहौल में ही CM सम्राट चौधरी ने इस विशेष ट्रेन को हरा झंडा दिखाकर रवाना किया। आपको बता दें कि इस ट्रेन से बिहार के कई जिलों के भाजपा कार्यकर्ता और कई संगठनों से जुड़े लोग सोमनाथ यात्रा पर गए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ स्टेशन पहुंचे और उत्साह के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत की। 

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

इस मौके  पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सहित कई सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने यात्रियों का स्वागत किया और उन्हें सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। CM सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।

संबंधित सामग्री

बिहार के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

राज्य

बिहार के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

बिहार में मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय, स्कूलों और पोस्ट ऑफिसेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच जारी है।

CM सम्राट ने 2446 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले - सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई

राज्य

CM सम्राट ने 2446 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले - सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से रोजगार वृद्धि की दिशा में प्रगति की घोषणा की।

बिहार में नाव पलटी, 40 लोगों की जान पर बनी, नेपाल में बारिश से नदियां उफान पर

राज्य

बिहार में नाव पलटी, 40 लोगों की जान पर बनी, नेपाल में बारिश से नदियां उफान पर

नेपाल की लगातार बारिश के कारण बिहार की बागमती नदी में नाव पलटी, जिससे 40 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने कई को बचाया।

बिहार में शिक्षा के नए युग का शुभारंभ, CM सम्राट ने बिहार में 551 नए विद्यालयों का किया उद्घाटन

राज्य

बिहार में शिक्षा के नए युग का शुभारंभ, CM सम्राट ने बिहार में 551 नए विद्यालयों का किया उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में 551 नए सरस्वती विद्या निकेतन का उद्घाटन किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

राज्य

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू होने से पर्यटक 1200 फीट की ऊँचाई से शहर का नजारा देख सकेंगे। इस योजना के तहत कई महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ा गया है।