CG NEWS: सुप्रीम कोर्ट में भूपेश की याचिका पर सुनवाई टली,जाने कब है अगली सुनवाई

bhupesh-baghel-supreme-court-hearing

CG NEWS: सुप्रीम कोर्ट में भूपेश की याचिका पर सुनवाई टली,जाने कब है अगली सुनवाई

cg news सुप्रीम कोर्ट में भूपेश की याचिका पर सुनवाई टलीजाने कब है अगली सुनवाई

छत्तीसगढ़ में शराब, कोयला घोटाला व महादेव सट्टा एप प्रकरण की जांच में जांच कर रही ईडी और सीबीआई के खिलाफ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसकी सुनवाई बुधवार को होनी थी, लेकिन बुधवार को यह सुनवाई टल गई, याचिका पर अगली सुनवाई 11 अगस्त को की जाएगी।

11 अगस्त हो अगली सुनवाई

छत्तीसगढ़ में शराब, कोयला घोटाला व महादेव सट्टा एप प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई और ईडी के अधिकारों को चुनौती वाली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होने वाली सुनवाई टल गई है। अब यह सुनवाई 11 अगस्त को होगी।

भूपेश ने इन धाराओं को दी चुनौती

भूपेश बघेल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)की शक्तियों और अधिकार क्षेत्र पीएमएलए की धारा 50,44 और 60 को चुनौती दी है। याचिका में पूर्व सीएम बघेल ने मांग की है कि उन्हें इन मामलों में गिरफ्तार न किया जाए और जांच में सहयोग करने का अवसर दिया जाए।

चैतन्य की गिरफ्तारी जनीतिक द्वेष-भूपेश

बघेल ने अपनी याचिका में उल्लेख किया कि जिस तरह उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष के तहत की गई, उसी तरह उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है। केंद्रीय एजेंसियां राजनीतिक प्रतिशोध के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती हैं।

अधिवक्ता ने जवाब देने समय मांगा

जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भूइयां और जस्टिस एनके सिंह की बेंच में हुई इस सुनवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, मयंक जैन और हर्षवर्धन परघनिया ने भूपेश बघेल की तरफ से की पैरवी। ईडी के अधिवक्ता ने जवाब देने समय मांगा है।वहीं भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल की तरफ से संवैधानिकता संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट और गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

सूर्यकांत को सशर्त अंतरिम जमानत

डीएमएफ घोटाले के आरोपी सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त अंतरिम जमानत मिल गई है। जमानत अवधि में उन्हें प्रदेश से बाहर रहना होगा। कोयला घोटाले में ईडी और ईओडब्ल्यू-एसीबी के प्रकरण में सूर्यकांत तिवारी को 29 मई को ही जमानत मिल गई थी। अब उन्हें डीएमएफ केस में भी जमानत मिल गई है। जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जाय माला बागची की डबल बेंच ने यह फैसला सुनाया। पिछले तीन साल से रायपुर जेल में बंद सूर्यकांत की संभवतः गुरुवार को रायपुर जेल से रिहाई होगी। Read More:- Korba में गजराज की चिहाड़: 46 हाथियों का झुंड हाईवे पार करता दिखा, 85 गांवों में बजा सायरन अलर्ट Watch Now :-मराठी भाषा पर भिड़ीं महिलाएं! लोकल ट्रेन में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

संबंधित सामग्री

पत्नी और नाबालिग बेटे ने पिता का किया मर्डर ,पुलिस ने हिरासत में लिया 

राज्य

पत्नी और नाबालिग बेटे ने पिता का किया मर्डर ,पुलिस ने हिरासत में लिया 

धनबाद के मुनीडीह में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी और नाबालिग बेटे ने पति की हत्या की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।

पांच वर्षों में सीबीएसई सरकारी स्कूल बनेंगे हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान: मुख्यमंत्री सुक्खू

राज्य

पांच वर्षों में सीबीएसई सरकारी स्कूल बनेंगे हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने कहा कि सरकारी स्कूल CBSE से संबद्ध होंगे और शिक्षा में सुधार के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी।

लोकसभा में प्रियंका गांधी और नए शिक्षा मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक, स्पीकर ने बयान रिकॉर्ड से हटाया

देश-विदेश

लोकसभा में प्रियंका गांधी और नए शिक्षा मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक, स्पीकर ने बयान रिकॉर्ड से हटाया

लोकसभा में प्रियंका गांधी और शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के बीच गंभीर तकरार हुई, जिसमें प्रियंका ने गंभीर आरोप लगाए।



छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव: खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत खेल व्यवस्था पर मंथन शुरू

राज्य

छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव: खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत खेल व्यवस्था पर मंथन शुरू

रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया, जिसमें खेल विकास के लिए विस्तृत चर्चाएं हुईं।

भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता महिला पैरा शॉट पुट

खेल

भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता महिला पैरा शॉट पुट

भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज जीता।