BHU में आधी रात को पत्थरबाजी, 50 से ज्यादा घायल, छावनी बना कैंपस

bhu-midnight-stone-pelting-50-injured-campus-cantonment

BHU में आधी रात को पत्थरबाजी, 50 से ज्यादा घायल, छावनी बना कैंपस

bhu में आधी रात को पत्थरबाजी 50 से ज्यादा घायल छावनी बना कैंपस

BHU Stone Pelting Incident: वाराणसी से BHU में देर रात सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। LD गेस्ट हाउस के बाहर चौराहे पर लगे 10 से ज्यादा गमले, वाहन और कुर्सियां तोड़ दी गईं। 50 से ज्यादा लोग इसमें घायल हुए है। 

धक्का लगने से बिगड़े हालात

दरअसल, राजाराम हॉस्टल के पास एक गाड़ी से बिड़ला हॉस्टल के छात्र को धक्का लगा। इससे नाराज होकर छात्र शिकायत लेकर ​​​​​​चीफ ​प्राक्टर ऑफिस पहुंचे। एक्शन न होने पर सुरक्षाकर्मियों से बहस हुई। थोड़ी देर में सैकड़ों छात्र मौके पर पहुंच गए, और VC आवास के बाहर विरोध करने लगे। [caption id="attachment_120120" align="alignnone" width="535"]कैंपस में पड़े पत्थर कैंपस में पड़े पत्थर[/caption]

एक-दूसरे पर बरसाएं पत्थर 

इसके बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड और स्टूडेंट्स आमने-सामने हो गए। मामला इतना बढ़ गया की पत्थरबाजी होने लगी। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने सुरक्षाकर्मियों से छात्रों को पिटवाया। पथराव का वीडियो भी सामने आया है। इसमें छात्र पत्थरबाजी करते और सुरक्षाकर्मी उन्हें खदेड़ते हुए नजर आ रहे हैं। प्रॉक्टोरियल बोर्ड और स्टूडेंट्स आमने-सामने

BHU Stone Pelting Incident: BHU बना छावनी

थोड़ी ही देर में 5 थानों की पुलिस और PAC मौके पर पहुंची। छात्रों को हॉस्टल तक खदेड़ा गया। BHU हॉस्टल मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। करीब 2 घंटे तक कैंपस में तनाव के हालात बने रहे। की स्थिति बनी रही। घायलों में 10 पुलिसकर्मी, 20-25 छात्र, 10-15 प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य शामिल हैं। मामले में पुलिस ने दो युवकों काे अरेस्ट किया है। दोनों ही BHU के नहीं हैं।

छात्र का फटा सिर

BHU Stone Pelting Incident: मारपीट के बीच ब्रोचा हॉस्टल विज्ञान के एक छात्र का सिर फट गया। घायल ने बताया कि वह गलती से पत्थरबाजी के बीच में आ गया था तो, गार्डों ने भी उस पर लाठियां बरसा दीं।चीफ प्रॉक्टर ने बताया- CCTV की जांच की जा रही है। सबूत जुटाए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

राज्य

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश सरकार चंडीगढ़ और पंचकूला के पास एक नया शहर विकसित करने के लिए केंद्र से सहयोग की मांग कर रही है।

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

राज्य

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर राज्य की एकता और विकास के लिए संकल्प को दोहराया।

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

राज्य

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

पटना में गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी पर केंद्रित सम्मेलन आयोजित, जिसमें बिहार सरकार ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति प्रस्तुत की।

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

राज्य

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड सरकार ने DBT के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9.87 लाख लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की।