भोपाल में पुलिस पर गंभीर आरोप, पीड़ित परिवार को ही रातभर थाने में बैठाने का दावा

भोपाल पुलिस विवाद

भोपाल में पुलिस पर गंभीर आरोप, पीड़ित परिवार को ही रातभर थाने में बैठाने का दावा

भोपाल के कमला नगर में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने और पीड़ित परिवार के विरुद्ध बदसलूकी के आरोप सामने आये हैं। वायरल हुए वीडियो से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।

भोपाल में पुलिस पर गंभीर आरोप पीड़ित परिवार को ही रातभर थाने में बैठाने का दावा

राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद हुई। इसके बाद कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आर्यन सक्सेना, विशाल सक्सेना, अर्जुन सक्सेना और निकेश यादव नामक एक पुलिसकर्मी सहित कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विवाद और मारपीट जैसी स्थिति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। फुटेज में एक पुलिसकर्मी हाथ में लाठी लेकर जाता हुआ भी नजर आता है।

महिला के साथ बदसलूकी का भी आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब घायल युवक की मां अपने बेटे को बचाने मौके पर पहुंचीं, तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। परिवार का कहना है कि महिला के साथ मारपीट की गई और धक्का देकर कीचड़ में गिरा दिया गया। इस घटना के बाद परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन उन्हें न्याय मिलने के बजाय परेशान किए जाने का आरोप लगाया है।

एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप

पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद वे कमला नगर थाने पहुंचे, जहां उनका मेडिकल परीक्षण तो कराया गया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। परिवार का आरोप है कि थाना प्रभारी के निर्देश का हवाला देकर पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, न्याय की मांग करने पहुंचे पीड़ित परिवार को पूरी रात थाने में बैठाकर रखा गया। इस दौरान बनाए गए वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद उठे सवाल

घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और थाने में रातभर बैठे पीड़ित परिवार के वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

संबंधित सामग्री

पंजाब यूनिवर्सिटी में बम की धमकी के बाद सुरक्षा कड़ी

राज्य

पंजाब यूनिवर्सिटी में बम की धमकी के बाद सुरक्षा कड़ी

पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की।

सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौ-त,लॉरेंस गैंग से सुरक्षा में तैनात था जवान

मनोरंजन

सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौ-त,लॉरेंस गैंग से सुरक्षा में तैनात था जवान

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी गणेश रायते की अचानक मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है.

भोपाल में जुटेंगे BRICS देशों के संस्कृति मंत्री: विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर चर्चा, CM डॉ.  मोहन के साथ लंच

राज्य

भोपाल में जुटेंगे BRICS देशों के संस्कृति मंत्री: विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर चर्चा, CM डॉ. मोहन के साथ लंच

BRICS देशों के संस्कृति मंत्री भोपाल में मिलकर सांस्कृतिक सहयोग और विरासत के संरक्षण पर विचार-विमर्श करेंगे।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

राज्य

पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

पटना में एक युवक की मौत के बाद उपद्रव फैल गया, लोगों ने पुलिस वाहनों समेत कई गाड़ियों में आग लगा दी।