भोपाल निगम की 8 मंजिला बिल्डिंग का CM डॉ यादव ने किया लोकार्पण,10.5 सोलर प्लांट शुरू

नया मुख्यालय भोपाल में

भोपाल निगम की 8 मंजिला बिल्डिंग का CM डॉ यादव ने किया लोकार्पण,10.5 सोलर प्लांट शुरू

भोपाल के तुलसी नगर में नया नगर निगम मुख्यालय 'अटल भवन' का उद्घाटन हुआ। इस भवन में नवीनतम जियोथर्मल तकनीक और सोलर पैनल लगे हैं।

भोपाल निगम की 8 मंजिला बिल्डिंग का cm डॉ यादव ने किया लोकार्पण105 सोलर प्लांट शुरू

राजधानी भोपाल में तुलसी नगर पर भोपाल नगर निगम का नया मुख्यालय तैयार है। यह अटल भवन के नाम से जाना जाएगा। यह 43 करोड़ से बना है। यहां एक ही छत के नीचे पूरी नगर सरकार होगी। अब तक प्रदेश की जनता को अलग-अलग कामों के लिए शहर के कई हिस्सों में जाना पड़ता था। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस भवन का उद्घाटन किया।यह प्रदेश की पहली नगरीय निकाय बिल्डिंग है, जो जियोथर्मल तकनीक से लैस है। पार्किंग पर लगे सोलर पैनलों से 300 किलोवाट बिजली बनेगी। नवनिर्मित मुख्यालय का नाम ‘अटल भवन’ रखा गया है। इसके लोकार्पण के साथ नीमच जिले में भोपाल निगम द्वारा स्थापित 10.5 मेगावॉट सोलर प्रोजेक्ट का भी लोकार्पण किया गया।

बिल्डिंग की शुरुआत के बाद निगम के सभी विभाग एक ही बिल्डिंग में आ जाएंगे। हालांकि, 2 महीने पहले से ही कई ऑफिस शिफ्ट किए जा चुके हैं। अब सेंट्रल वर्कशॉप, हाउसिंग फॉर ऑल, सिविल, जनसंपर्क, विद्युत, बीसीएलएल, जल कार्य, सीवेज, स्वच्छ भारत मिशन, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, झील प्रकोष्ठ, एनयूएलएम, राजस्व, गोवर्धन परियोजना, अतिक्रमण, बिल्डिंग परमिशन शाखाएं एक ही जगह पर लगेगी। बता दें कि ग्राउंड फ्लोर पर एंटर होते ही जनसुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। जहां एक ही स्थान पर सभी विभागों से संबंधित जानकारी आवेदक को मिलेगी। बिल्डिंग परमिशन समेत कई जनसुविधा भी यहां मिलेंगी।

अभी कई जगह पर संचालित ऑफिस

अभी भोपाल के कई स्थानों पर निगम के ऑफिस में शाखाएं संचालित की जा रही हैं। और आईएसबीटी और माता मंदिर में महापौर, अध्यक्ष और कमिश्नर के कक्ष के साथ कई शाखाएं हैं। 

ग्रीन कॉन्सेप्ट पर बनाई गई है बिल्डिंग

ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर नगर निगम का नया मुख्यालय भवन बना है। बिल्डिंग के ठीक सामने परिसर में सोलर पैनल लगाए गए हैं। 

एक बिल्डिंग, 3 कमिश्नर

बिल्डिंग की पूरी डिजाइन निगम के तत्कालीन कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी ने बनवाई थी। उनकी मौजूदगी में बिल्डिंग का आधे से ज्यादा काम हुआ, जबकि बाकी काम हरेंद्र नारायण के समय हुआ। अ

किस फ्लोर पर क्या?

ग्राउंड फ्लोरः जनसंपर्क, टैक्स काउंटर, विवाह पंजीकरण और बच्चों के लिए विशेष गेम जोन।

पहली से चौथी मंजिलः महापौर, एमआईसी सदस्य, भवन अनुज्ञा, जलकार्य, सीवेज और राजस्व विभाग।

पांचवीं से सातवीं मंजिलः योजना प्रकोष्ठ, आईटी, स्मार्ट सिटी, स्वास्थ्य और उद्यान विभाग।

आठवीं मंजिलः कमिश्नर स्टाफ और स्मार्ट सिटी का मुख्य कार्यालय

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने कटनी को दी सांदीपनि स्कूलों की सौगात, श्री कृष्ण-सुदामा की कहानी सुनाकर किया प्रेरित

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने कटनी को दी सांदीपनि स्कूलों की सौगात, श्री कृष्ण-सुदामा की कहानी सुनाकर किया प्रेरित

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कटनी में नए सांदीपनि स्कूलों का उद्घाटन किया और स्लीमनाबाद टनल परियोजना की चर्चा की।

कोहेफिजा थाने के टू-आईसी केजी शुक्ला निलंबित:अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप,भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत

राज्य

कोहेफिजा थाने के टू-आईसी केजी शुक्ला निलंबित:अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप,भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत

भोपाल के कोहेफिजा थाने में टू-आईसी के.जी. शुक्ला को भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है। विभागीय जांच जारी है।

5 साल के मासूम के गले में फंसा टूटा टूथब्रश, हमीदिया के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

राज्य

5 साल के मासूम के गले में फंसा टूटा टूथब्रश, हमीदिया के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

गांधी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भोपाल में एक 5 वर्षीय बच्चे की जान बचाई जिसके गले में टूथब्रश का टुकड़ा फंस गया था।

भोपाल में ऑटो से मिला संदिग्ध मांस, चालक वाहन छोड़कर फरार: जांच के लिए भेजे गए सैंपल

राज्य

भोपाल में ऑटो से मिला संदिग्ध मांस, चालक वाहन छोड़कर फरार: जांच के लिए भेजे गए सैंपल

भोपाल के कमल नगर में संदिग्ध मांस से भरा ऑटो मिलने के बाद हड़कंप मचा। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर मांस के नमूने जांच के लिए भेजे।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।