भोपाल में ऑटो से मिला संदिग्ध मांस, चालक वाहन छोड़कर फरार: जांच के लिए भेजे गए सैंपल

मांस से भरा ऑटो जब्त

भोपाल में ऑटो से मिला संदिग्ध मांस, चालक वाहन छोड़कर फरार: जांच के लिए भेजे गए सैंपल

भोपाल के कमल नगर में संदिग्ध मांस से भरा ऑटो मिलने के बाद हड़कंप मचा। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर मांस के नमूने जांच के लिए भेजे।

भोपाल में ऑटो से मिला संदिग्ध मांस चालक वाहन छोड़कर फरार जांच के लिए भेजे गए सैंपल

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कमल नगर में शुक्रवार तड़के संदिग्ध मांस से भरा एक ऑटो मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो को जब्त कर उसमें मिले मांस के सैंपल जांच के लिए भेज दिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मांस किस पशु का है।

चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार

जानकारी के अनुसार, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को देर रात सूचना मिली थी कि एक ऑटो में संदिग्ध मांस ले जाया जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने करीब तीन बजे कमल नगर इलाके में घेराबंदी की। जैसे ही ऑटो को रोका गया, चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

ऑटो की तलाशी लेने पर पिछली सीट पर पीले रंग की तिरपाल में बंधा भारी मात्रा में संदिग्ध मांस मिला। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह गोवंश का मांस है और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने से पहले मांस के प्रकार को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।

सूचना मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो को कब्जे में लेकर संदिग्ध मांस जब्त कर लिया। पुलिस ने मांस के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

पुलिस ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक और अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। जांच के दौरान पुलिस एक संदेही के घर भी पहुंची, जहां दो गोवंश बंधे हुए मिले। कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें काटने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

भोपाल में 7 इंच बारिश से आफत, 50 से ज्यादा कॉलोनियां जलमग्न

राज्य

भोपाल में 7 इंच बारिश से आफत, 50 से ज्यादा कॉलोनियां जलमग्न

भोपाल में हुई भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। प्रशासन ने जल निकासी के तत्काल उपाय किए हैं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।