भोजपाल महोत्सव में पहुंचे राज्यपाल मंगु भाई पटेल, दुकानदारों और सांस्कृतिक प्रस्...

bhopal-mahotsav-mele-rajyapal-visit-sneha-bhattacharya

भोजपाल महोत्सव में पहुंचे राज्यपाल मंगु भाई पटेल, दुकानदारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुए प्रभावित

भोजपाल महोत्सव में पहुंचे राज्यपाल मंगु भाई पटेल दुकानदारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुए प्रभावित

bhojpal mahotsav: राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला में शुक्रवार शाम को राज्यपाल मंगु भाई पटेल पहुंचे। शाम 7.30 बजे मेला पहुंचने पर मेलाध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी और महामंत्री हरीश कुमार राम ने ढोल-ढमाकों के साथ राज्यपाल का भव्य स्वागत किया।

bhojpal mahotsav: दुकानदारों से मुलाकात कर ली जानकारी

मेलाभ्रमण के दौरान राज्यपाल ने अलग-अलग राज्यों से आए दुकानदारों से भेंट की और उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली। मेला में आए नागरिकों से बातचीत कर मेले की गतिविधियों और उनकी प्रतिक्रियाओं के बारे में पूछा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की लोककल्याणकारी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। राज्यपाल ने मेला समिति को 50 दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि मेले में आने वाले दुकानदारों और दर्शकों की व्यवस्थाओं के लिए मेला टीम सराहनीय कार्य कर रही है। Read More-IAS संतोष वर्मा का नया विवाद: आउटसोर्स कर्मचारी को मिल गई अफसरों की जांच की जिम्मेदारी

bhojpal mahotsav: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम

मेला मंच पर देशभर के कलाकारों ने लोक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। शनिवार को प्लेबैक सिंगर स्नेहा भट्टाचार्य धमाल मचाने के लिए मंच पर होंगी, जबकि रविवार को सिंगर मास्टर सलीम अपनी गीतों और गज़लों से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। मेलाध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव और अन्य सदस्यों ने गणेश वंदना और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। Read More-विधायक गोलू शुक्ला के निवास पर पहुंचे सीएम,वर-वधू को दिया आशीर्वाद

 स्नेहा भट्टाचार्य ने दी प्रस्तुति

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में स्नेहा भट्टाचार्य ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। स्नेहा, जो 'सा रे गा मा पा 2023' की फाइनलिस्ट रही हैं, बचपन से ही हारमोनियम और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ संगीत करती आई हैं। उन्होंने अपने गीतों को अलग अंदाज में प्रस्तुत किया और दर्शकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्नेहा ने कई एकल गीत और एल्बम प्रस्तुत किए, जिनमें कुछ बंगाली गीत भी शामिल हैं। उनके वायरल वीडियो में वह ट्रेन में अपनी सीट पर बैठकर गाना गाती दिखाई दी थीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस तरह स्नेहा ने अपने अद्वितीय संगीत अंदाज से अपनी अलग पहचान बनाई है।

संबंधित सामग्री

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: गणना कक्ष में दिखा साधु, पूछताछ से पहले हुआ गायब

राज्य

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: गणना कक्ष में दिखा साधु, पूछताछ से पहले हुआ गायब

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी के मामले में एक साधु की भूमिका पर संदेह, साधु अब फरार और पुलिस तलाश में जुटी।

अफसरों की ढिलाई, ठेकेदार की मनमानी ने हुई अव्यान की मौत, पिता का गुस्सा फूटा

देश-विदेश

अफसरों की ढिलाई, ठेकेदार की मनमानी ने हुई अव्यान की मौत, पिता का गुस्सा फूटा

ग्रेटर नोएडा में 6 साल के अव्यान की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। परिवार और पुलिस के बीच तनाव, अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही की ओर इशारा।

पठानकोट में रणजीत सागर डैम का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट; लोगों से सतर्क रहने की अपील

राज्य

पठानकोट में रणजीत सागर डैम का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट; लोगों से सतर्क रहने की अपील

पंजाब में बारिश के कारण रणजीत सागर डैम का जलस्तर बढ़ा। प्रशासन ने निगरानी तेज की, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

कड़ाही की तली जलकर हो गई 'कोयला'? तो ये सालों पुराना देसी जुगाड़ करेगा कमाल

लाइफ स्टाइल

कड़ाही की तली जलकर हो गई 'कोयला'? तो ये सालों पुराना देसी जुगाड़ करेगा कमाल

जली हुई कड़ाही को साफ करने के लिए नींबू, नमक, विनेगर, बेकिंग सोडा, और प्याज के छिलके का इस्तेमाल करें. ये तरीके प्रभावी और किफायती हैं.

Student Protest पर भड़के अनुपम खेर, बोले- हर उम्र के लोगों ने गिरी हुई भाषा बोली, PM मोदी पर कही बातें सुन मन व्यथित

देश-विदेश

Student Protest पर भड़के अनुपम खेर, बोले- हर उम्र के लोगों ने गिरी हुई भाषा बोली, PM मोदी पर कही बातें सुन मन व्यथित

अभिनेता अनुपम खेर ने छात्र आंदोलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा पर व्यक्त की नाराजगी।