भोपाल कोलार डैम डूबने की घटना: पिकनिक बना मौत का कारण, भोपाल में हादसा

bhopal-kolar-dam-students-drown-sdrf-rescue

भोपाल कोलार डैम डूबने की घटना: पिकनिक बना मौत का कारण, भोपाल में हादसा

भोपाल कोलार डैम डूबने की घटना पिकनिक बना मौत का कारण भोपाल में हादसा

भोपाल कोलार डैम डूबने की घटना: भोपाल में पिकनिक मनाने गए दो छात्र कोलार डैम में डूबे, मौत; 18 घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाले शव [caption id="attachment_95170" align="alignnone" width="522"]कोलार डैम में डूबे युवक, 18 घंटे बाद मिले शव कोलार डैम में डूबे युवक, 18 घंटे बाद मिले शव[/caption]

रविवार की मस्ती कब मातम में बदल गई, किसी को पता नहीं चला...

भोपाल कोलार डैम डूबने की घटना: भोपाल की चिलचिलाती गर्मी में राहत की तलाश कर रहे चार युवा छात्र रविवार को कोलार डैम की ठंडी लहरों के बीच कुछ पल सुकून के बिताने पहुंचे थे। पर उन्हें क्या पता था कि यह पिकनिक उनकी ज़िंदगी की आखिरी याद बन जाएगी।

[caption id="attachment_95169" align="alignnone" width="482"]पिकनिक बना मौत का कारण, भोपाल में हादसा पिकनिक बना मौत का कारण, भोपाल में हादसा[/caption]

 चार दोस्त, एक सपना – पर दो की ज़िंदगी ने साथ छोड़ दिया

चारों दोस्त भोपाल के अलग-अलग प्राइवेट कॉलेजों में बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। वे कोलार डैम पहुंचे और पानी में मस्ती करने लगे। लेकिन खेलते-खेलते तीन छात्र अचानक गहरे पानी में चले गए। उनमें से एक किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा, पर प्रिंस राजपूत (22, बिहार) और उज्ज्वल त्रिपाठी (20, छतरपुर) गहराई में समा गए।

भोपाल कोलार डैम डूबने की घटना: घटना का लाइव वीडियो भी आया सामने, लोगों में शोक

हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चारों दोस्त नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रातभर तलाशी ली लेकिन सफलता नहीं मिली।

18 घंटे बाद मिली राहत – और साथ ही टूटे सपनों की तस्दीक

भोपाल कोलार डैम डूबने की घटना: सोमवार सुबह करीब 11:55 बजे दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 18 घंटे की मेहनत के बाद दोनों युवकों के शव डैम से बाहर निकाले गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिलकिसगंज भेजा गया, जहां से एक को बिहार और दूसरा छतरपुर भेजा गया।

छात्र किराए पर रहकर कर रहे थे पढ़ाई, परिवार में मातम का माहौल

प्रिंस भोपाल के एमपी नगर में और उज्ज्वल अशोका गार्डन में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। दोनों का सपना था अच्छी नौकरी पाना और परिवार को गौरव दिलाना, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

Read More: Rewa: 2 करोड़ बीमा क्लेम के लिए फिल्मी स्टाइल मर्डर, कर्ज से डूबे दंपती ने यूट्यूब से सीखा तरीका

Watch This: भोपाल में ओला-ऊबर टैक्सी चालकों की हड़ताल का असर साफ दिखा!

संबंधित सामग्री

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

राज्य

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

भोपाल के आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। जांच में संपत्ति विवाद को प्रमुख एंगल माना जा रहा है।

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

देश-विदेश

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश के चलते हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई।

'क्रांति की आग कभी नहीं बुझती': हूल दिवस पर झारखण्ड CM सोरेन ने सिदो-कान्हू को किया नमन

राज्य

'क्रांति की आग कभी नहीं बुझती': हूल दिवस पर झारखण्ड CM सोरेन ने सिदो-कान्हू को किया नमन

झारखंड में हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य ने संघर्ष और बलिदान की प्रेरणा की बात कही।

CM सैनी के मंच से BJP के बड़े चेहरे रहे नदारद, कार्यक्रम में सांसद-3 विधायक और 5 मंडल अध्यक्ष रहे गैरहाजिर

राज्य

CM सैनी के मंच से BJP के बड़े चेहरे रहे नदारद, कार्यक्रम में सांसद-3 विधायक और 5 मंडल अध्यक्ष रहे गैरहाजिर

हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित खेत बचाओ अभियान में कई भाजपा नेता अनुपस्थित रहे, जिससे राजनीतिक चर्चा गरमाई। कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने नए FPO की शुरुआत की।

10 साल बाद रुकी पदोन्नति का रास्ता साफ,लाखों कर्मचारियों और युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी!

राज्य

10 साल बाद रुकी पदोन्नति का रास्ता साफ,लाखों कर्मचारियों और युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी!

मध्य प्रदेश सरकार ने दस साल से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का आदेश दिया है, जिससे लगभग 4.5 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा।