Rewa: 2 करोड़ बीमा क्लेम के लिए फिल्मी स्टाइल मर्डर, कर्ज से डूबे दंपती ने यूट्यूब से सीखा तरीका

rewa-murder-plot

Rewa: 2 करोड़ बीमा क्लेम के लिए फिल्मी स्टाइल मर्डर, कर्ज से डूबे दंपती ने यूट्यूब से सीखा तरीका

rewa 2 करोड़ बीमा क्लेम के लिए फिल्मी स्टाइल मर्डर कर्ज से डूबे दंपती ने यूट्यूब से सीखा तरीका

खुद को मरा साबित करने दोस्त को जिंदा जलाया

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक ऐसी साजिश सामने आई जिसने रिश्तों और भरोसे की सभी सीमाएं पार कर दीं। यहां के एक दंपती ने ₹2 करोड़ का बीमा क्लेम पाने के लिए अपने ही दोस्त को कार में जिंदा जला डाला।

खौफनाक प्लान का पर्दाफाश

पति सुनील सिंह पटेल और उसकी पत्नी हेमा सिंह ने मिलकर यह खौफनाक प्लान तैयार किया। खुद को मरा दिखाकर बीमा की मोटी रकम हड़पने का ख्वाब देख रहे इस कपल की सच्चाई तब सामने आई, जब सुनील को किसी जानकार ने जिंदा देख लिया और पुलिस की जांच तेज हो गई।

यूट्यूब से सीखी हत्या की तकनीक

सुनील और हेमा ने हत्या की योजना यूट्यूब पर वीडियो देखकर बनाई थी। उन्होंने सुनील से मिलती-जुलती कद-काठी वाले युवक विनय चौहान को चुना, जो हाल ही में अपने पिता को खो चुका था और नशे का आदी बन चुका था। सुनील ने उससे दोस्ती की और भरोसा जीतने के बाद उसे प्लान में फंसा लिया। 29 जून की रात को उसे इतनी शराब पिलाई गई कि वह बेसुध हो गया। फिर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के सुनसान इलाके में उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या की रात का खौफनाक सच

वारदात वाली रात सुनील ने कार में पहले से रखा रसोई गैस सिलेंडर खोला, बड़ी मात्रा में कपूर से आग लगाई और विनय को अंदर बंद कर फरार हो गया। शव के पास सुनील का मोबाइल, पर्स और दस्तावेज भी जानबूझकर छोड़े गए ताकि यह लगे कि मृतक वही है। पत्नी हेमा ने घटनास्थल पहुंचकर अधजले शव की पहचान सुनील के रूप में की, जिससे पुलिस भी भ्रमित हो गई। पिता अवध बिहारी सिंह ने बेटे की चिता सजाई, अंतिम संस्कार किया और पिंडदान तक कर डाला। [caption id="attachment_95141" align="alignnone" width="300"]पुलिस हिरासत में आरोपी पुलिस हिरासत में आरोपी[/caption]

पुलिस को कैसे हुआ शक?

हालांकि पुलिस को जल्द ही शक हुआ जब किसी ने सुनील को जिंदा देखा। मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने जांच तेज की। आखिरकार, 7 दिन बाद सुनील को चित्रकूट में पकड़ लिया गया। जब पिता अवध बिहारी को बेटे के जिंदा होने की खबर मिली तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने भास्कर को बताया, "मैं तो मृत्युभोज की तैयारी कर रहा था, पीपल के पेड़ पर घट भी बांध चुका था। जब सुना बेटा जिंदा है तो तुरंत घट उतरवाने गया।"

पूछताछ में उगले सच

रीवा एसपी अरुण सिंह के अनुसार, पूछताछ में सुनील और हेमा ने कबूल किया कि उन्होंने 45 लाख रुपए का कर्ज लिया था, जिसकी किस्तें नहीं चुका पा रहे थे। ब्यूटी पार्लर और हार्वेस्टर के लिए लिया गया यह कर्ज अब उन्हें परेशान कर रहा था। तभी उन्होंने बीमा क्लेम की योजना बनाई और यह खौफनाक रास्ता चुना। विनय को इसीलिए चुना गया क्योंकि वह कमजोर और अकेला था।

फिल्मी अंदाज़ में रची थी साजिश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यह प्लान दक्षिण भारत की एक फिल्म से प्रेरित था, जिसमें एक व्यक्ति अपने दोस्त की हत्या कर खुद को मृत दिखाकर इंश्योरेंस क्लेम करता है। CO फहाद अली ने बताया कि फिल्म की तर्ज पर इस साजिश को रचा गया था। ये दोनों आरोपी फिलहाल रीवा जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी और साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

मासूम बच्चों का क्या कसूर?

सुनील और हेमा के दो छोटे बच्चे हैं – एक बेटा और एक बेटी। अब दोनों अपने माता-पिता के जेल जाने के बाद असहाय हो गए हैं। गांव में यह चर्चा है कि लालच और कर्ज ने एक पूरा परिवार तबाह कर दिया। लोगों का कहना है कि अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई और ऐसा जुर्म करने की हिम्मत न करे। Read More:- अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले ही थी चेतावनी: बोइंग के स्विच पर था अलर्ट Watch Now :-  जानिए कैसे ChatGPT की मदद से Jennifer Allen ने सिर्फ 30 दिन में आधा कर्ज चुकता कर दिया – वीडियो जरूर देखें और शेयर करें!

संबंधित सामग्री

रामगढ़ महोत्सव में CM साय का बड़ा ऐलान,अब रामगढ़ की विरासत बनेगी वैश्विक पहचान, विकास की नई सौगातें!

राज्य

रामगढ़ महोत्सव में CM साय का बड़ा ऐलान,अब रामगढ़ की विरासत बनेगी वैश्विक पहचान, विकास की नई सौगातें!

रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक पहचान बनाने की घोषणाएं की।

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

राज्य

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

भोपाल के आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। जांच में संपत्ति विवाद को प्रमुख एंगल माना जा रहा है।

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

देश-विदेश

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश के चलते हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई।

'क्रांति की आग कभी नहीं बुझती': हूल दिवस पर झारखण्ड CM सोरेन ने सिदो-कान्हू को किया नमन

राज्य

'क्रांति की आग कभी नहीं बुझती': हूल दिवस पर झारखण्ड CM सोरेन ने सिदो-कान्हू को किया नमन

झारखंड में हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य ने संघर्ष और बलिदान की प्रेरणा की बात कही।

CM सैनी के मंच से BJP के बड़े चेहरे रहे नदारद, कार्यक्रम में सांसद-3 विधायक और 5 मंडल अध्यक्ष रहे गैरहाजिर

राज्य

CM सैनी के मंच से BJP के बड़े चेहरे रहे नदारद, कार्यक्रम में सांसद-3 विधायक और 5 मंडल अध्यक्ष रहे गैरहाजिर

हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित खेत बचाओ अभियान में कई भाजपा नेता अनुपस्थित रहे, जिससे राजनीतिक चर्चा गरमाई। कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने नए FPO की शुरुआत की।