BHOPAL CRIME: पत्रकारिता विश्वविद्यालय का छात्र अमन कुमार निकला साइबर फ्रॉड पाकि...

bhopal-crime-4

BHOPAL CRIME: पत्रकारिता विश्वविद्यालय का छात्र अमन कुमार निकला साइबर फ्रॉड पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

bhopal crime पत्रकारिता विश्वविद्यालय का छात्र अमन कुमार निकला साइबर फ्रॉड पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

BHOPAL CRIME: भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (एमसीयू) के छात्र और एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अमन कुमार का नाम एक बड़े साइबर फ्रॉड में सामने आया है। अमन पर आरोप है कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लालच देकर भारतीय डाक भुगतान बैंक (IPPB) के 250 से अधिक खाते खुलवाए, जिनका इस्तेमाल करीब 3 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन के लिए किया गया...

[caption id="attachment_107679" align="alignnone" width="300"]BHOPAL CRIME BHOPAL CRIME[/caption]

BHOPAL CRIME: आईए जानते है अमन के बारे में..

जानकारी के अनुसार अमन मूल रूप से बिहार के खाप गोपालपुर का रहने वाला है और एमसीयू में मॉस कम्युनिकेशन का तीसरे वर्ष का छात्र है... बताया जा रहा है कि मोतिहारी में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात इरशाद नाम के युवक से हुई, जिसने उसकी पहचान पाकिस्तान में बैठे अरशद से कराई... अमन, इरशाद और अरशद मिलकर इस फ्रॉड को अंजाम दे रहे थे...

BHOPAL CRIME: कैसे होता था  फ्रॉड...

बिहार के मोतिहारी में पुलिस की कार्रवाई के दौरान इस नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसमें सामने आया कि इस फ्रॉड को बिहार के राजपुर पटखौलिया पंचायत के सरपंच का बेटा विशाल कुमार लीड कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

BHOPAL CRIME: खातों पर होल्ड लगा और नोटिस मिले

पूछताछ में सामने आया कि इन आरोपियों ने 500 रुपए का लालच देकर ग्रामीणों से IPPB में खाते खुलवाए। हर खाता खोलवाने पर अमन को 2500 से 5000 रुपए तक मिलते थे। वहीं, कई बार लेनदेन में भी उसकी हिस्सेदारी रहती थी। खाताधारकों को पासबुक नहीं दी गई और बाद में बताया गया कि खाते बंद हो चुके हैं। जब खातों पर होल्ड लगा और नोटिस मिले, तब पूरा मामला उजागर हुआ।

[caption id="attachment_107712" align="alignnone" width="300"]BHOPAL CRIME BHOPAL CRIME[/caption]

संदिग्ध लेनदेन के सबूत भी मिले...

एनएसयूआई की भूमिका पर सवाल उठाते हुए एबीवीपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। एबीवीपी नेताओं का कहना है कि एनएसयूआई लगातार देशविरोधी गतिविधियों में शामिल रहती है और पाकिस्तान से इसकी कथित नजदीकियां सामने आती रही हैं। अमन के मोबाइल से पाकिस्तान के नंबर और संदिग्ध लेनदेन के सबूत भी मिले हैं।

BHOPAL CRIME: और खुलासा होगा...

करीब 20 दिन पहले ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत की थी कि सरपंच के बेटे ने खाते खुलवाकर पासबुक नहीं दी और पैसे का कोई हिसाब नहीं मिला। फिलहाल साइबर थाना पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी प्रतिक्रिया दी

[caption id="attachment_107710" align="alignnone" width="263"]BHOPAL CRIME BHOPAL CRIME[/caption]

पूरे मामले पर भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी प्रतिक्रिया दी... उन्होंने x पर ट्वीट कर लिखा की "मध्यप्रदेश और देश की जनता अब कांग्रेस की हकीकत पहचान चुकी है— कांग्रेस का "हाथ" बार-बार देशविरोधी ताकतों के साथ पकड़ा जा रहा है! "

[caption id="attachment_107711" align="alignnone" width="300"]BHOPAL CRIME BHOPAL CRIME[/caption]

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।