Bhind Youth Shot Dead: भिंड में युवक की गोली मारकर की हत्या!

bhind-youth-shot-dead-wife-witness-atar-region

Bhind Youth Shot Dead: भिंड में युवक की गोली मारकर की हत्या!

bhind youth shot dead भिंड में युवक की गोली मारकर की हत्या

Bhind Youth Shot Dead: भिंड के अटेर थाना क्षेत्र के चंबल बीहड़ में 8 अप्रैल बुधवार की रात एक युवक की उसके पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना करीब 8:30 बजे की है।

बताया जा रहा है कि, बाइक में सवार होकर अज्ञात बदमाश आएं और युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पत्नी के सामने पति की हत्या

यह पूरी वारदात मृतक के पत्नी के सामने हुई। मृतक की पहचान नितेश जाटव (25) पुत्र पातीराम जाटव के रुप में हुई जो कि खिरिका का रहने वाला था।

[caption id="attachment_146005" align="alignnone" width="1853"]मृतक मृतक[/caption]

बताया जा रहा है कि, रमता गांव के पास बीहड़ क्षेत्र में पहुंचने पर अचानक बाइक से सामान गिर गया। नितेश ने बाइक रोकी और पत्नी के साथ सामान उठाने लगा, तभी पीछे से बदमाश आएं और युवक के सिर में गोली मारकर फरार हो गए।

पुलिस को दी घटना की सूचना

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। फिर शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आशंका है कि, आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

SDOP का बयान

SDOP रविंद्र वास्कले ने बताया कि- 'अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश जारी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।'

Also Read- पति ने गला दबाया.. CCTV आया सामने, आगरा में 3 महीने बाद हत्या का खुलासा

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।