केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी

भारतीय टैक्स डिवोल्यूशन अपडेट

केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी

मध्यप्रदेश के लिए 8010 करोड़ रुपए शामिल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार

केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार के राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त के रूप में एक लाख 9 हजार 19 करोड़ रुपए जारी करने के निणर्य पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्यों की आर्थिक समृद्धि के प्रयास निरंतर जारी हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त में मध्यप्रदेश के लिए 8 हजार 10 करोड़ रुपए शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रयासों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिरिक्त कर वितरण के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।

संबंधित सामग्री

सागर में खजाने की अफवाह पर बवाल: टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर 2000 ग्रामीणों का पथराव

राज्य

सागर में खजाने की अफवाह पर बवाल: टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर 2000 ग्रामीणों का पथराव

मध्य प्रदेश के सागर जिले में खजाने की अफवाह के कारण भीड़ ने जंगल में खुदाई की। पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिससे तनाव बढ़ा और पथराव हुआ।

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

राज्य

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

खंडवा में 48 घंटे की लगातार बारिश से बाढ़ के हालात, कई इलाके जलमग्न, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया, स्कूल बंद और राहत शिविर सक्रिय।

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

राज्य

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे दिल्ली और मुंबई के लिए तीन दैनिक उड़ानें संचालित होंगी।

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

राज्य

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

मध्यप्रदेश के हरदा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को नई तकनीकी और वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया।

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

राज्य

बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जबलपुर में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया जिसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडर्न लॉन्ड्री शामिल हैं।