भरत तिवारी एनकाउंटर विवाद

भरत तिवारी के एनकाउंटर सवाल, बिना जवाब दिए चले गए CM सम्राट

भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद सरेंडर के बावजूद पुलिस द्वारा गोली मारने की घटना पर विवाद जारी है। इस मामले में 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

भरत तिवारी के एनकाउंटर सवाल, बिना जवाब दिए चले गए CM सम्राट

भरत तिवारी एनकाउंटर विवाद

17 जून को हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरेंडर के बाद भी पुलिस वालों ने भरत तिवारी को 4 गोली मारी। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले 5 पुलिसकर्मियों को संस्पेंड कर दिया गया।

“नक्सली था मारा गया”

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने X पर लिखा- दलितों का एंकाउंटर हो तो “नक्सली था मारा गया”, मुसलमान का एंकाउंटर हो तो “आतंकवादी था मारा गया”, ऐसा कहने वाले लोग ही भरत के एंकाउंटर पर सवाल उठा रहें हैं। पर सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर भरत तिवारी के पास अवैध पिस्टल कहां से आया? किन लोगों के शह पर इस वारदात पर राजनीति हो रही है? 

CM ने नहीं दिया जवाब

वहीं, मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भरत तिवारी एनकाउंटर पर सवाल पूछा गया। पत्रकारों ने पूछा कि लोग इसे फेक एनकाउंटर बता रहे हैं। BJP के नेता भी इस पर सवाल उठा रहे हैं। पत्रकार बार-बार पूछते रहे, लेकिन सीएम सम्राट चौधरी ने भरत एनकाउंटर पर कोई जवाब नहीं दिया। वो गाड़ी में बैठे और निकल गए। दरअसल, CM श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बीजेपी दफ्तर पहुंचे थे।

CM ने दिए जांच के आदेश 

वहीं RJD के सीनियर लीडर मनोझ झा ने कहा कि हर एनकाउंटर सच का एनकाउंटर होता है। कोई अपराधी भी हो, उसके सिंडिकेट को पकड़ना है। उत्तरप्रदेश से सीख कर इसको यहां अप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार की मिट्टी अलग है। प्रदेश में इस तरह से होगा तो हमेशा बिहार रिएक्ट करेगा। भरत तिवारी के एनकाउंटर के 5 दिन बाद CM सम्राट चौधरी ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच करवाई जाएगी। CM के बयान के 2 दिन बाद भी ना तो जांच के लिए किसी को नियुक्त किया गया है और ना ही इसे लेकर कुछ क्लियर किया गया। 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

इधर इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई। जस्टिस नागरत्ना ने मामले में तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि आप रजिस्ट्रार के सामने मेंशन करें। वो इस केस को सुनवाई के लिए लिस्ट करेंगे। कोर्ट के अधिवक्ता ने इस मामले में जनहित याचिका दायर कर एनकाउंटर की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग उठाई। हालांकि अदालत ने इस मामले में जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है।

संबंधित सामग्री

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन ज्वेलरी एड पर सोशल मीडिया पर विवाद, कंगना रनौत ने भी की आलोचना। एड में गैर-पारंपरिक पोशाक को लेकर उठे सवाल।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- विधायकों की अकूत संपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- विधायकों की अकूत संपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने बीजेपी विधायकों की संपत्ति की जांच की मांग की, कहा- भ्रष्टाचार के जरिए अर्जित संपत्ति की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच।

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

परीक्षा हॉल में चरणजीत चन्नी की तस्वीर पर विवाद, नियमों को लेकर उठे सवाल

पंजाब यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीर के कारण विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा और नियमों का पालन शामिल है।

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026