भगवंत मान की डॉक्यूमेंट्री रिलीज़

भगवंत मान के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'फ्रॉम सतौज टू पार्लियामेंट' 30 अगस्त को रिलीज होगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन और राजनीतिक सफर पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'फ्रॉम सतौज टू पार्लियामेंट' 30 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म सात भाषाओं में उपलब्ध होगी।

By : सोनिया रायकवार
भगवंत मान के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'फ्रॉम सतौज टू पार्लियामेंट' 30 अगस्त को रिलीज होगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन और राजनीतिक सफर को अब डॉक्यूमेंट्री फिल्म में दिखाया जाएगा। ‘फ्रॉम सतौज टू पार्लियामेंट’ नाम डॉक्यूमेंट्री 30 अगस्त को सात भाषाओं में रिलीज होगी। इसका खुलासा खुद सीएम भगवंत मान ने किया है।उन्होंने गुरुवार देर शाम डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया। मान ने अपने सफर को गांव की मिट्टी से जुड़े एक व्यक्ति, लोगों को हंसाने वाले व्यंग्यकार और मुख्यमंत्री के रूप में नई पहचान बनाने वाले नेता की कहानी बताया है। 

डॉक्यूमेंट्री में जीवन के अलग-अलग पड़ाव 

डॉक्यूमेंट्री में भगवंत मान के जीवन के अलग-अलग पड़ावों को जोड़ने की कोशिश की गई है। संगरूर जिले के गांव सतौज में बिताए बचपन से लेकर मनोरंजन की दुनिया में उनके करियर, राजनीति में प्रवेश और मुख्यमंत्री बनने तक का सफर दिखाया गया है। इसमें पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब से राजनीति की शुरुआत, आम आदमी पार्टी से जुड़ना, 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव जीतना और 2022 में पंजाब के मुख्यमंत्री बनने तक की कहानी शामिल है।

दोस्तों की यादें और बातचीत भी शामिल

डॉक्यूमेंट्री में उनकी बहन मनप्रीत कौर, मां हरपाल कौर और मनोरंजन जगत से जुड़े दोस्तों की यादें और बातचीत भी शामिल हैं। इनके जरिए ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर पंजाब के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने की कहानी बताई जाएगी।

‘माएं धीयां सत्कार योजना’ शामिल

डॉक्यूमेंट्री में मान सरकार की कुछ प्रमुख योजनाओं और पहलों को भी जगह दी गई है। इनमें नहरों का पानी सिंचाई नेटवर्क के आखिरी छोर तक पहुंचाने के प्रयास, स्वास्थ्य बीमा योजना और ‘माएं धीयां सत्कार योजना’ शामिल हैं।

चुनाव से पहले रिलीज

पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में डॉक्यूमेंट्री की 30 अगस्त को होने वाली रिलीज की टाइमिंग को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। फिल्म में भगवंत मान के एक शिक्षक के बेटे के रूप में साधारण शुरुआती जीवन से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक के सफर के साथ उनकी सरकार के कामकाज को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।

संबंधित सामग्री

आप में शामिल हुए गुरप्रीत सेखों, सीएम मान ने दिलाई सदस्यता; विरोधियों पर जमकर बरसे

आप में शामिल हुए गुरप्रीत सेखों, सीएम मान ने दिलाई सदस्यता; विरोधियों पर जमकर बरसे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरप्रीत सिंह सेखों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। रैली में समर्थकों में उत्साह दिखा, कांग्रेस-अकाली दल पर निशाना साधा।

नशे के खिलाफ मान सरकार सरकार का बड़ा अभियान! जनता की सूचना से हजारों गिरफ्तार

नशे के खिलाफ मान सरकार सरकार का बड़ा अभियान! जनता की सूचना से हजारों गिरफ्तार

पंजाब में भगवंत मान सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम में नागरिकों की मदद से 25,339 गिरफ्तारियां हुईं और बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त किए गए।

2027 से पहले भगवंत मान का बड़ा सियासी दांव, बादल और कैप्टन के गांव पहुंचकर साधा पंजाब

2027 से पहले भगवंत मान का बड़ा सियासी दांव, बादल और कैप्टन के गांव पहुंचकर साधा पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व नेताओं के गांवों का दौरा कर 2027 के चुनाव की तैयारी शुरू की है। यह दौरा 'लोक मिलनी' के रूप में जारी है।

पंजाब में भगवंत मान की पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप, विरोध प्रदर्शन तेज

पंजाब में भगवंत मान की पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप, विरोध प्रदर्शन तेज

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर भ्रष्टाचार के आरोप। शिरोमणि अकाली दल ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचकर शिक्षक को न भूलें, CM मान बोले- जिंदगी की परीक्षा में नहीं चलता नकल का सहारा

सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचकर शिक्षक को न भूलें, CM मान बोले- जिंदगी की परीक्षा में नहीं चलता नकल का सहारा

पंजाब में अध्यापक दिवस के अवसर पर 50 शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कारों से नवाजा गया।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026