भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से 17वीं मौत, रिटायर्ड पुलिसकर्मी की किडनी हुई फेल

bhagirathpura-dirty-water-17th-death-retired-policeman-kidney-failure

भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से 17वीं मौत, रिटायर्ड पुलिसकर्मी की किडनी हुई फेल

भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से 17वीं मौत रिटायर्ड पुलिसकर्मी की किडनी हुई फेल

Bhagirathpura Dirty water death: भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब यह संख्या बढ़कर 17 हो गई है। रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा (69) की रविवार को मौत हो गई। 17वीं मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत

धार के रहने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा अपने बेटे से मिलने इंदौर आए थे। उन्हें 1 जनवरी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई तो उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच की तो सामने आया की उनकी किडनी खराब हो गई है। हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। जहां 2 दिन वेंटिलेटर पर रखने के बाद उनके मौत हो गई।  [caption id="attachment_126576" align="alignnone" width="517"]रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा[/caption]

Bhagirathpura Dirty water death: 16 मरीज ICU में भर्ती

बता दें कि अब तक 398 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, जिनमें से 142 का इलाज जारी है। 16 मरीज फिलहाल ICU में भर्ती हैं। CMHO डॉ. माधव हसनी ने बताया कि इलाके में 5 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। प्रभावित क्षेत्र के हर घर में 10 ORS पैकेट और 30 जिंक की गोलियां बांटी गई हैं। पानी को साफ करने के लिए क्लीन वाटर बॉटल की किट बांटी गई है। 17 टीमें लोगों को जागरूक कर रही हैं। इस मामले में शासन मंगलवार को इंदौर हाईकोर्ट में विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगा। [caption id="attachment_126573" align="alignnone" width="511"]142 का इलाज जारी 142 का इलाज जारी[/caption]

कोलकाता से आए वैज्ञानिक

Bhagirathpura Dirty water death: कोलकाता से आए वैज्ञानिक सैंपल लेकर जांच करेंगे। इसके लिए टीम भागीरथपुरा से पानी के रैंडम सैंपल एकत्रित करेगी। इलाके में पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। बोरिंग में भी लीकेज की जांच की जा रही है। पीने के पानी की आपूर्ति के लिए टैंकरों को पहुंचाया गया है। https://youtu.be/1nPXhvQahZ8?si=uUw5qNH3lp8Zjk7-

संबंधित सामग्री

भारत सरकार लिखी कार से नवविवाहित जोड़े का अपहरण करने की कोशिश, महिला से छेड़छाड़; 3 आरोपी गिरफ्तार

राज्य

भारत सरकार लिखी कार से नवविवाहित जोड़े का अपहरण करने की कोशिश, महिला से छेड़छाड़; 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज में नवविवाहित जोड़े के साथ लूटपाट, अपहरण का प्रयास और महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना गुरुवार को हुई, तीन अपराधी गिरफ्तार।

नेपाल के सुनसरी और सिराहा में हिंसा, 2 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

देश-विदेश

नेपाल के सुनसरी और सिराहा में हिंसा, 2 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

नेपाल के सुनसरी और सिराहा जिलों में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव बढ़ा। कई घायल, 2 की मौत। प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया।

हिमाचल के सबसे गरीब परिवारों तक पहुंचेगी सरकार: CM सुक्खू ने 'जन संवाद' कार्यक्रम का किया ऐलान

राज्य

हिमाचल के सबसे गरीब परिवारों तक पहुंचेगी सरकार: CM सुक्खू ने 'जन संवाद' कार्यक्रम का किया ऐलान

हिमाचल सरकार ने 'अपना परिवार सुखी परिवार योजना' के तहत जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें गरीब परिवारों की समस्याओं को समझने का प्रयास किया जाएगा।

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

देश-विदेश

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर छात्रवृत्ति योजनाओं में वित्तीय बढ़ोतरी की मांग की है।

प्रमोशन में अनदेखी का आरोप: बालाघाट ITI के ट्रेनिंग ऑफिसर्स ने उठाए सवाल, सीआर मूल्यांकन पर नाराजगी

राज्य

प्रमोशन में अनदेखी का आरोप: बालाघाट ITI के ट्रेनिंग ऑफिसर्स ने उठाए सवाल, सीआर मूल्यांकन पर नाराजगी

बालाघाट आईटीआई के अधिकारियों ने प्रमोशन सूची में अपने नाम न होने पर नाराजगी व्यक्त की, प्रमोशन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया।