बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़को...

बेलतरा में महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में महिलाओं ने 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें RPF बैंड ने भी प्रस्तुति दी।

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

बेलतरा में महिलाओं ने संभाली तिरंगा यात्रा |

देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा यात्रा और देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को बिलासपुर में पहली बार भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान महिलाओं ने संभाली। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और उनकी टीम ने महिलाओं को यात्रा का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ करीब ढाई किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम महिलाओं के अलावा स्काउट-गाइड, NCC और NSS के सदस्य भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला और पुरुष कार्यकर्ता महिलाओं के पीछे चलते रहे। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा की कमान संभाली।

भारतमाता चौक तक यात्रा

तिरंगा यात्रा राजकिशोर नगर चौक से शुरू होकर लिंगियाडीह चौक स्थित भारतमाता चौक पहुंची। यहां पूजा-अर्चना और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा का समापन किया गया। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम के सात वार्डों में महिला पार्षद हैं। इसके अलावा भाजपा की महिला नेत्रियां और कार्यकर्ता भी सक्रिय हैं। इसी को देखते हुए विधायक ने महिलाओं को तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सौंपने का फैसला किया।

पुष्पवर्षा से स्वागत

करीब ढाई किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान जगह-जगह महिलाओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महिलाओं ने 300 फीट लंबा तिरंगा तैयार कराया था। अब तक जिले और आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा अभियान का नेतृत्व मुख्य रूप से पुरुष करते रहे हैं। बेलतरा में पहली बार महिलाओं को इसकी जिम्मेदारी दिए जाने की खासा चर्चा रही।

मातृ शक्ति की सहभागिता 

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मातृ शक्ति ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं का सड़क पर उतरना देश के प्रति उनके सम्मान, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह दृश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है। महिलाओं ने जिस उत्साह के साथ यात्रा का नेतृत्व किया, वह पूरे बेलतरा विधानसभा के लिए गर्व की बात है।

 RPF बैंड ने बांधा देशभक्ति का समां

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रिवर व्यू में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और RPF के संयुक्त आयोजन में रेलवे सुरक्षा बल के बैंड ग्रुप ने देशभक्ति गीतों की धुनों पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ से हुई। इसके बाद ‘दिल दिया है, जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसे गीतों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। RPF बैंड ग्रुप ने एसके पॉल की अगुवाई में इंस्ट्रूमेंट के जरिए देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तिरंगे के सम्मान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का संदेश दिया गया। महापौर पूजा विधानी ने कहा कि तिरंगा उन स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और कुर्बानी की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

 नशे से दूर रहने की अपील

एसएसपी रजनेश सिंह ने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को अपना आदर्श मानकर सच्चाई के रास्ते पर चलने, मेहनत से करियर बनाने और कानून का पालन करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का भी संदेश दिया। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

संबंधित सामग्री

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील पर बड़ा फोकस, ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

राज्य

छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील पर बड़ा फोकस, ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

छत्तीसगढ़ ने ‘ग्रीन स्टील’ डायलॉग के माध्यम से ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए, जिससे 10,921 रोजगार की संभावना है।

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

राज्य

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

भोपाल के बोट क्लब में तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज, युवा खिलाड़ियों ने जल क्रीड़ा में कौशल दिखाया।

भोपाल के बड़े तालाब में नौका तिरंगा यात्रा, 350 से ज्यादा नावों पर लहराया तिरंगा

राज्य

भोपाल के बड़े तालाब में नौका तिरंगा यात्रा, 350 से ज्यादा नावों पर लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस से पहले भोपाल के बड़े तालाब में नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 350 से अधिक नावें शामिल हुईं।

डिप्टी CM के साथ तिरंगा लेकर निकले बाइकर्स, 300 KM सफर कर पहुंचेंगे कर्रेगुट्टा

राज्य

डिप्टी CM के साथ तिरंगा लेकर निकले बाइकर्स, 300 KM सफर कर पहुंचेंगे कर्रेगुट्टा

बस्तर में तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है, जिसमें स्थानीय युवा, पुलिस, CRPF और बाइकर्स शामिल हैं। यात्रा के माध्यम से शांति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा रहा है।