bastar ghar wapsi: बस्तर में एक परिवार के 13 लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी

bastar-ghar-wapsi-sanatan-dharma-sadgud

bastar ghar wapsi: बस्तर में एक परिवार के 13 लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी

bastar ghar wapsi बस्तर में एक परिवार के 13 लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी

bastar ghar wapsi: बस्तर में एक बार फिर यह साफ दिखा कि छल, प्रपंच और दिखावटी आडंबर ज्यादा दिन टिक नहीं पाते। आखिरकार इंसान अपनी जड़ों की ओर लौट ही आता है। बस्तर जिले की नानगुर तहसील के ग्राम साड़गुड़ में बीते 15 वर्षों से ईसाई धर्म का पालन कर रहा एक ही परिवार, अब स्वेच्छा से सनातन धर्म में वापस लौट आया है। गांव और क्षेत्र के वरिष्ठजनों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ परिवार के 13 सदस्यों ने अपने मूल धर्म को फिरअपनाया।

bastar ghar wapsi: पूर्वजों की आस्था ने बदला मन

ग्राम साड़गुड़ निवासी बघेल परिवार के सदस्य लखेश्वर, शांति, रामचरण, प्रभुदास, सनमती, नीलकुमारी, कौशल्या, साहिल, शुभम, प्रतीक, हर्षिता, आनंद और अनन्या ने अपने पूर्वजों की परंपराओं को अपनाते हुए सनातन धर्म में आस्था व्यक्त की.परिवार के सदस्यों ने साफ शब्दों में कहा कि यह निर्णय उन्होंने किसी दबाव, डर या प्रलोभन के बिना, पूरी तरह अपनी इच्छा से लिया है। उनका कहना था कि समय के साथ उन्हें अपनी मूल संस्कृति, रीति-रिवाज और पूर्वजों की आस्था का महत्व समझ में आया, और वही उन्हें वापस सनातन धर्म की ओर खींच लाई। Also Read-छत्तीसगढ़ भर्ती घोटाला: हाईकोर्ट ने माना भर्ती में दलाली हुई, आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की

bastar ghar wapsi: समाज से जुड़ाव ही असली पहचान

कार्यक्रम में मौजूद समाज प्रमुखों ने कहा कि समाज के साथ रहकर, सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी ही किसी व्यक्ति और परिवार की मजबूत पहचान बनाती है। समाज से कटकर या उसके खिलाफ जाकर की गई गतिविधियां न तो व्यक्ति के हित में होती हैं, न समाज के.सनातन धर्म में लौटे परिवार के सदस्यों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया। उनके कानों में फूल खोंसे गए, माथे पर तिलक लगाया गया और शुभकामनाएं दी गईं। Also Read-महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत,सीएम साय ने जताया दुख

बस्तर में दिख रही धार्मिक पुनर्जागरण की लहर

बस्तर के आदिवासी अंचलों में धर्मांतरण लंबे समय से एक गंभीर सामाजिक मुद्दा रहा है. चाहे वह स्वेच्छा से हो या बहकावे और प्रलोभन के चलते, इसे सांस्कृतिक पहचान पर चोट के रूप में देखा जाता रहा है.हालांकि अब हालात तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। बस्तर में धार्मिक पुनर्जागरण की लहर साफ दिखाई देने लगी है। जो लोग कभी अपनी जड़ों से दूर चले गए थे, अब वही अपनी विरासत, संस्कृति और परंपराओं की ओर लौट रहे हैं। 

संबंधित सामग्री

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।