बांकीपुर उपचुनाव में 33.60% मतदान, BJP-जनसुराज समर्थकों में झड़प; प्रशांत किशोर की SHO से हॉट टॉक

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव

बांकीपुर उपचुनाव में 33.60% मतदान, BJP-जनसुराज समर्थकों में झड़प; प्रशांत किशोर की SHO से हॉट टॉक

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा और जनसुराज समर्थकों के बीच झड़पें हुईं; प्रशांत किशोर ने पुलिस पर आरोप लगाया।

बांकीपुर उपचुनाव में 3360 मतदान bjp-जनसुराज समर्थकों में झड़प प्रशांत किशोर की sho से हॉट टॉक

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर भाजपा और जनसुराज समर्थकों के बीच विवाद और धक्का-मुक्की की घटनाएं सामने आईं। वहीं, जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर अपने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर जकनपुर थाने पहुंचे, जहां उनकी थाना प्रभारी (SHO) से तीखी बहस हो गई।

शाम 5 बजे तक बांकीपुर विधानसभा सीट पर 33.60% मतदान दर्ज किया गया। 2025 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर कुल 45.91% वोटिंग हुई थी। यानी इस बार मतदान प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले करीब 12 प्रतिशत कम रहा।

आनंदपुरी में भाजपा-जनसुराज समर्थक भिड़े

आनंदपुरी इलाके में प्रशांत किशोर की मौजूदगी में भाजपा और जनसुराज समर्थकों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। प्रशांत किशोर ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और स्थिति को शांत कराया।

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंट को परेशान कर रही है। उनका दावा है कि मतदाताओं को पुलिस द्वारा डराया जा रहा है और जनसुराज के हेल्प डेस्क को भी हटाया जा रहा है।

किदवईपुरी में भी भाजपा-जनसुराज कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

किदवईपुरी में भी भाजपा और जनसुराज समर्थकों के बीच पुलिस की मौजूदगी में धक्का-मुक्की हुई। जनसुराज कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बंटी बूथ पर दबंगई कर रहे हैं और लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा है।

वहीं, PNT कॉलोनी में जनसुराज समर्थकों ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बूथ के अंदर कुछ लोग मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए कह रहे हैं। जनसुराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

खेतान मार्केट के पास ₹1.17 लाख कैश बरामद

मतदान के दौरान खेतान मार्केट के पास 1 लाख 17 हजार रुपये कैश मिलने की भी जानकारी सामने आई है। कैश मिलने के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की।

भाजपा ने जनसुराज पर लगाया फर्जी वोटिंग की कोशिश का आरोप

दूसरी ओर, भाजपा ने जनसुराज पर फर्जी वोटिंग की कोशिश करने का आरोप लगाया है। भाजपा के राज्य महासचिव नितिन अभिषेक ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं के वेरिफिकेशन को सख्ती से लागू कराने की मांग करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखा है।

बांकीपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा के नीरज सिन्हा, राजद की रेखा गुप्ता और जनसुराज के प्रशांत किशोर के बीच माना जा रहा है।

जकनपुर थाने में प्रशांत किशोर की SHO से तीखी बहस

मतदान से पहले जनसुराज नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर प्रशांत किशोर जकनपुर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपने कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी मांगी।

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि जनसुराज के 17 नेता और कार्यकर्ता ट्रेसलेस हैं। उन्होंने पुलिस से सवाल किया कि अगर किसी कार्यकर्ता ने गलती की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन यह बताया जाना चाहिए कि उसे कहां रखा गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस किसी को भी उठाकर गायब नहीं कर सकती। अगर ऐसा होता है तो यह अपहरण का मामला बनता है।

SHO से बोले PK- धमकी देते हो, वर्दी का रौब मत दिखाओ

जकनपुर थाने में प्रशांत किशोर और SHO के बीच तीखी बहस भी हुई। प्रशांत किशोर ने पुलिस पर सरकारी चाटुकारिता करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी ड्यूटी से हट रही है और कार्यकर्ताओं के साथ गलत व्यवहार कर रही है। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि करीब 10 दिन पहले जब लोगों ने पुलिस को घेरा था, तब उन्होंने पुलिसकर्मियों को बचाया था।

बहस के दौरान SHO ने प्रशांत किशोर से कहा कि “वर्दी है इसलिए सह रहा हूं।” इसके बाद दोनों के बीच हॉट टॉक और बढ़ गई।

Gen-Z वोटर्स बोले- बदलाव के लिए किया मतदान

बांकीपुर में युवा मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। कुछ Gen-Z वोटर्स ने कहा कि उन्होंने इस बार बदलाव के लिए वोट किया है।

उपचुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की 14 कंपनियां तैनात की गई हैं। वोटर्स को अपनी गाड़ी मतदान केंद्र से 100 मीटर पहले रोकनी होगी। इसके अलावा बूथों पर मोबाइल रखने की व्यवस्था भी की गई है।

बांकीपुर से 5 बार विधायक रह चुके हैं नितिन नवीन

बांकीपुर सीट भाजपा के लिए लंबे समय से मजबूत सीट मानी जाती रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं।

  • 2006: पटना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर पहली बार विधायक बने।

  • 2010: राजद के विनोद कुमार श्रीवास्तव को 60,840 वोटों से हराया।

  • 2015: कांग्रेस के कुमार आशीष को 39,767 वोटों के अंतर से हराया।

  • 2020: कांग्रेस प्रत्याशी और शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को 39,036 वोटों से हराया।

  • 2025: राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 51,936 वोटों के अंतर से हराया।

इस बार नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने यहां नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है, जबकि राजद से रेखा गुप्ता और जनसुराज से प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में हैं।

बांकीपुर में कम मतदान बना चर्चा का विषय

शाम 5 बजे तक 33.60% मतदान होने के बाद बांकीपुर में कम वोटिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। 2025 के विधानसभा चुनाव में 45.91% मतदान हुआ था। ऐसे में इस बार मतदान प्रतिशत में करीब 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

अब मतदान खत्म होने के बाद सभी की नजरें अंतिम मतदान प्रतिशत और नतीजों पर टिकी हैं। इस उपचुनाव में भाजपा, राजद और जनसुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है, ऐसे में कम मतदान का असर किस उम्मीदवार के पक्ष में जाता है, यह नतीजों के बाद ही साफ होगा।

संबंधित सामग्री

दतिया उपचुनाव 2026: बंपर वोटिंग पर कांग्रेस का दावा, उमंग सिंघार बोले- डर से मुक्ति के लिए मतदान कर रही जनता

राज्य

दतिया उपचुनाव 2026: बंपर वोटिंग पर कांग्रेस का दावा, उमंग सिंघार बोले- डर से मुक्ति के लिए मतदान कर रही जनता

दतिया उपचुनाव में उच्च मतदान दर्ज किया गया। उमंग सिंघार का कहना है कि यह बदलाव की इच्छा दिखाता है, जबकि अंतिम परिणाम मतगणना के बाद ही ज्ञात होगा।

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

राज्य

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

दतिया विधानसभा उपचुनाव में महाराज गोविंद देव की प्रतिज्ञा, जीत पर सिर मुंडवाने का वादा, राजनीतिक चर्चा में उत्साह बढ़ा।

दतिया उपचुनाव: मतदान के बीच भाजपा का कथित फर्जी पत्र वायरल, सियासत गरमाई

राज्य

दतिया उपचुनाव: मतदान के बीच भाजपा का कथित फर्जी पत्र वायरल, सियासत गरमाई

दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान वायरल हुए एक फर्जी पत्र ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। इस पत्र को भाजपा ने पूरी तरह फर्जी बताया है।

दतिया उपचुनाव: सीएम डॉ मोहन यादव ने मतदाताओं से की मतदान की अपील

राज्य

दतिया उपचुनाव: सीएम डॉ मोहन यादव ने मतदाताओं से की मतदान की अपील

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने दतिया उपचुनाव के दौरान मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

3 राज्यों की 3 सीटों पर उपचुनाव: MP की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मंजलपुर में मतदान जारी

देश-विदेश

3 राज्यों की 3 सीटों पर उपचुनाव: MP की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मंजलपुर में मतदान जारी

मध्य प्रदेश, बिहार, और गुजरात की दतिया, बांकीपुर, और मंजलपुर सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा में वोटर्स मतदान कर रहे हैं।