reel accident: रील के लिए फांसी का 'सीन' बना रही थी महिला, हकीकत में बदल गया नाटक

banda-reel-hanging-scene-turned-fatal-incident

reel accident: रील के लिए फांसी का 'सीन' बना रही थी महिला, हकीकत में बदल गया नाटक

reel accident रील के लिए फांसी का सीन बना रही थी महिला हकीकत में बदल गया नाटक

banda reel hanging scene: सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज़ की चाह अब किस हद तक खतरनाक हो सकती है, इसकी एक सिहराने वाली मिसाल बांदा से सामने आई है. इंस्टाग्राम रील के लिए फांसी का सीन शूट कर रही एक महिला के साथ ऐसा हादसा हुआ कि अभिनय और हकीकत के बीच की लकीर पल भर में मिट गई।

banda reel hanging scene: कैमरे के सामने चल रहा था ‘सीन’

यह मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कस्बे के करूइया पुरवा का है। यहां रहने वाले जगदीश की 27 वर्षीय पत्नी मोहनी को रील बनाने का शौक था। परिजनों के मुताबिक, 2 फरवरी की शाम वह घर के कमरे में मोबाइल से फांसी का एक दृश्य शूट कर रही थी. छत के कुंडे से फंदा लटकाया गया, नीचे स्टूल रखा गया। मोहनी स्टूल पर खड़ी होकर गले में फंदा डालकर एक्टिंग कर रही थी, सब कुछ एक स्क्रिप्ट जैसा चल रहा था।

banda reel hanging scene: अचानक फिसला पैर, और सब खत्म

इसी दौरान या तो संतुलन बिगड़ा या पैर फिसल गया। स्टूल खिसकते ही फंदा गले में कस गया। जो सीन कुछ सेकंड का था, वही सेकंड उसकी जिंदगी के आखिरी बन गए। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे का पता तब चला जब मोहनी की चार साल की मासूम बेटी कमरे में पहुंची। मां को फंदे पर लटका देख बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। बच्ची की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े चले आए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घर का माहौल मातम में बदल गया।

हादसे की हर एंगल से जांच

सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक पलास बंसल मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. एसपी पलास बंसल ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला रील बनाने के दौरान हुए हादसे का लग रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि कोई तथ्य छूट न जाए।  

संबंधित सामग्री

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।