अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शंकराचार्य का बयान, बोले - वही चोर, वही पुलिस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शंकराचार्य का बयान, बोले - वही चोर, वही पुलिस

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा और RSS पर निशाना साधा, कहा- मंदिर अभी RSS का कार्यालय है।

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शंकराचार्य का बयान बोले - वही चोर वही पुलिस

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शंकराचार्य का बयान |

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बयान सामने आया। शंकराचार्य ने रविवार को कहा- राम मंदिर अभी राम मंदिर नहीं, बल्कि RSS और BJP का कार्यालय है। जब यह वास्तव में राम मंदिर बन जाएगा, तभी दर्शन करने जाऊंगा।

‘वही चोर, वही पुलिस’

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘राम मंदिर ट्रस्ट भी सरकार ने बनाया है। SIT भी सरकार ने ही बनाई है। वही चोर, वही पुलिस, क्या फैसला होगा।’ बता दे शंकराचार्य 81 दिन की 'गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने' के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। इसी के तहत सुबह 8.30 बजे रायबरेली पहुंचे।

टिन्नू और सुभाष को रिमांड पर ले सकती है पुलिस

इधर, UP पुलिस आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव को रिमांड पर ले सकती है। दोनों को सोमवार यानि की कल को फैजाबाद कोर्ट में पेश करेगी और 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। पुलिस जांच में पता चला था कि राम मंदिर के सभी 54 दानपात्रों की एक चाबी आरोपी टिन्नू के पास रहती थी।

पोस्टर लगवाने वाला गिरफ्तार

वहीं, गोरखपुर में चढ़ावा चोरी को लेकर पोस्टर लगवाने वाले सपा नेता अरविंद शुक्ला समेत 3 लोगों को पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने रात को पोस्टर लगवाए थे। जिस पर लिखा था- ‘राम नाम जपना, श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया दान अपना। रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, चोर करेगा मंदिर में चोरी, चौकीदार देखता रह जाएगा।’ पूरी खबर....

डिप्टी CM का कांग्रेस पर निशाना

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, “जब बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए भूमि आवंटित हुई तब वहां भी चंदा इकट्ठा हुआ था। क्या सपा और कांग्रेस ने पूछा कि उस चंदे का कहां इस्तेमाल किया? ये बहरूपिये हैं इनका सनातन से कोई मतलब नहीं है।”

संबंधित सामग्री

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

राज्य

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि थे।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

भोपाल में भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, और अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। बारिश के बावजूद यात्रा में उत्साह बना रहा।

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल, PM मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात; गठबंधन के संकेत

राज्य

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल, PM मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात; गठबंधन के संकेत

सुखबीर सिंह बादल और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल मची है। चुनाव से पहले इसे बड़ी रणनीतिक चाल माना जा रहा है।

दतिया उपचुनाव हार के बाद दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, संगठन के सामने रखेंगे पक्ष

राज्य

दतिया उपचुनाव हार के बाद दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, संगठन के सामने रखेंगे पक्ष

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की, चुनावी हार और रणनीति पर चर्चा हुई।