'अपने मां-बाप से तो नहीं...फैंस के परिवारवालों से मिला प्यार...'- अनुराग डोभाल

anurag-dobhal-share-latest-video-on-instagram

'अपने मां-बाप से तो नहीं...फैंस के परिवारवालों से मिला प्यार...'- अनुराग डोभाल

अपने मां-बाप से तो नहींफैंस के परिवारवालों से मिला प्यार- अनुराग डोभाल

Anurag Share New Video: UK07 राइडर नाम से फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने कुछ दिनों पहले सुसाइड करने की कोशिश की थी, हालांकि अब वो खतरे से बाहर है और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके है। ऐसे में अनुराग डोभाल ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि- 'अपने ही माता-पिता से प्यार नहीं मिला। लेकिन फैंस के परिवारवालों ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया।'

अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम शेयर किया वीडियो

22 मार्च को अनुराग डोभाल ने देर रात सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उसमें अनुराग ने कहा कि- 'पिछले कुछ दिनों मैं इतने सारे लोगों को कॉल, टेक्स्ट और वीडियो कॉल्स आए। जिनसे मेरे कभी खून के रिश्ते नहीं थे। उन्होंने मुझे डांट लगाई कि तूने खुद को अनाथ कैसे बोल दिया।'

 

उन्होंने आगे कहा कि-

'वो लोग ऐसे थे कि हम खड़े हैं तेरे हर चीज के लिए। बहनें खड़ी हैं। भाई खड़े हैं। मम्मा-पापा किसी के कॉल कर रहे हैं। कभी नहीं सोचा था कि कभी ऐसा दिन भी आएगा। बहुत कुछ खोया लेकिन बहुत कुछ मिल भी रहा है। प्यार मां-बाप का वैसे नहीं मिला पर जो दूसरों के मां-बाप से मिल रहा है। मैं आपको ये भावना बता नहीं सकता। थैंक यू सो मच।'

फैंस के माता-पिता से मिला प्यार

UK07 राइडर ने एक वीडियो और शेयर की जिसमें एक पुरुष- महिला नजर आ रहे थे, जो खुद को यूट्यबर के माता-पिता बताया। उन्होंने अनुराग से कहा कि- वो अकेले नहीं हैं।

अनुराग ने फैंस को किया धन्यवाद

यूट्यूबर ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें सबको धन्यवाद करते हुए उस पोस्ट में लिखा कि- 'नहीं जानता मैं किसी को न कभी मिला लेकिन फिर भी सब परिवार की तरह मेरे साथ हैं। बता नहीं सकता कैसा फील हो रहा है। शुक्रिया जो लोग भी हेल्प कर रहे मेरे को। इस डिप्रेशन और सिचुएशन से बाहर निकलने के लिए। आप लोगों की हर एक टेक्स्ट कॉल मेरे को मेंटली हेल्प कर रहा है। वक्त लगेगा लेकिन हो जाएगा। ये जिंदगी तुम लोगों के नाम।'

अनुराग ने की थी सुसाइड करने की कोशिश

7 मार्च के दिन यूट्यूबर इस्टाग्राम पर लाइव आए, और वो कार चला रहें थे। काफी इमोशनल लग रहे थे। और कह रहे थे, लोग ही नहीं बचे किसको कॉल करुं। फिर वो कहते हैं। ‘मम्मी, अगर मैं अगले जन्म में आऊं, तो बस प्यार देना’। इसके बाद कार की स्पीड 150 kmph कर ली और कहा कि- ‘चलो आखिरी सफर पर चलते हैं।’ फिर कार को डिवाइडर से चढ़ा दिया सुसाइड करने की कोशिश की लेकिन वो गंभीर रुप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयावह था कि, उनकी फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए। वो भी गंभीर रुप से घायल हो गए थे। हालांकि अब वो ठीक हैं।
UK07 Rider

संबंधित सामग्री

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।

पत्नी और नाबालिग बेटे ने पिता का किया मर्डर ,पुलिस ने हिरासत में लिया 

राज्य

पत्नी और नाबालिग बेटे ने पिता का किया मर्डर ,पुलिस ने हिरासत में लिया 

धनबाद के मुनीडीह में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी और नाबालिग बेटे ने पति की हत्या की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।

पांच वर्षों में सीबीएसई सरकारी स्कूल बनेंगे हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान: मुख्यमंत्री सुक्खू

राज्य

पांच वर्षों में सीबीएसई सरकारी स्कूल बनेंगे हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने कहा कि सरकारी स्कूल CBSE से संबद्ध होंगे और शिक्षा में सुधार के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी।

लोकसभा में प्रियंका गांधी और नए शिक्षा मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक, स्पीकर ने बयान रिकॉर्ड से हटाया

देश-विदेश

लोकसभा में प्रियंका गांधी और नए शिक्षा मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक, स्पीकर ने बयान रिकॉर्ड से हटाया

लोकसभा में प्रियंका गांधी और शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के बीच गंभीर तकरार हुई, जिसमें प्रियंका ने गंभीर आरोप लगाए।



छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव: खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत खेल व्यवस्था पर मंथन शुरू

राज्य

छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव: खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत खेल व्यवस्था पर मंथन शुरू

रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया, जिसमें खेल विकास के लिए विस्तृत चर्चाएं हुईं।