रायपुर NDPS कोर्ट ने गांजा मामले में आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा

अंकित जाटव को 10 साल की सजा

रायपुर NDPS कोर्ट ने गांजा मामले में आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा

रायपुर की विशेष NDPS कोर्ट ने गांजा रखने के आरोप में अंकित जाटव को 10 साल का कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया।

रायपुर ndps कोर्ट ने गांजा मामले में आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा

रायपुर NDPS कोर्ट ने गांजा मामले में आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा |

NDPS Court verdict Ganja Possession: रायपुर की विशेष विशेष NDPS कोर्ट ने भारी मात्रा में गांजा रखने के मामले में आरोपी अंकित जाटव को दोषी करार देते हुए 10 साल के सश्रम कारावास और 1 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न चुकाने पर आरोपी को एक साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना पड़ेगा।

कोर्ट का फैसला

विशेष न्यायाधीश किरण थवाईत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि- 'आरोपी के कब्जे से बरामद 10 किलो 230 ग्राम गांजा की जब्ती, सैंपलिंग, FSL जांच और पुलिस कार्रवाई पूरी तरह साक्ष्यों से प्रमाणित हुई है। न्यायाधीश ने आगे कहा कि मादक पदार्थों से जुड़े ऐसे अपराध केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और देश को प्रभावित करते हैं। इसलिए कठोर दंड देना आवश्यक है।'

मुखबिर की सूचना

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 29 जनवरी 2025 को गंज थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि, नमस्ते चौक के पास एक युवक गांजा लेकर बिक्री के लिए खड़ा है। 

पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी अंकित जाटव को पकड़ा। उसके बैग की तलाशी लेने पर दो पैकेटों में कुल 10 किलो 230 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही वजन, जब्ती और सीलिंग की कार्रवाई पूरी की गई। बाद में नमूनों की FSL जांच में पदार्थ गांजा होने की पुष्टि हुई।

बचाव पक्ष की दलील और कोर्ट का फैसला

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत से रियायत की मांग की। अधिवक्ता ने कहा कि - 'आरोपी लंबे समय से न्यायिक हिरासत में है, इसलिए न्यूनतम सजा दी जाए। वहीं विशेष लोक अभियोजक ने तर्क दिया कि भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद होने के कारण कड़ी सजा जरूरी है।' 

कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि- 'आरोपी ने NDPS एक्ट का उल्लंघन किया है। बरामद गांजा की मात्रा और मामले की गंभीरता को देखते हुए साधारण सजा न्याय के उद्देश्य को पूरा नहीं करेगी। समाज पर पड़ने वाले गंभीर असर को ध्यान में रखते हुए कठोर दंड दिया गया है।यह फैसला मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है।'

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

व्यवस्थित ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक : CM  डॉ.  मोहन

राज्य

व्यवस्थित ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक : CM डॉ. मोहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और आजीविका मिशनों पर बल देते हुए पंचायतों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

देश-विदेश

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

बिना बीमा के वाहनों को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल नहीं मिलेगा, नई गाड़ियों के लिए थर्ड-पार्टी बीमा की अवधि बढ़ाई गई।

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

देश-विदेश

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

मेटा के CEO मार्क जुगरबर्ग ने भारतीय प्रधानमंत्री के वीडियो को हटाने और डीपफेक सामग्री के लिए भारत सरकार से माफी मांगी।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।