अलवर में दुखद आत्महत्या की कोशिश

राजस्थान के अलवर में कपल ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी की मौत

राजस्थान के अलवर में एक कपल ने मामूली कहासुनी के बाद सल्फास का सेवन किया, जिसके परिणामस्वरूप पत्नी की मौत हो गई और पति बच गए।

By : हेमा गुप्ता
राजस्थान के अलवर में कपल ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी की मौत

राजस्थान के अलवर में कपल ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी की मौत

Alwar Suicide Attempt: राजस्थान के अलवर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां मामूली कहासुनी के चलते एक कपल ने सल्फास खा लिया। इसके बाद इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति की जान बच गई लेकिन अब वो तनाव में है। 

मृतक की पहचान 

मृतका की पहचान 25 वर्षीय निकिता के रुप में हुई। वो शेरसिंह की पत्नी है। अलवर जिला मुख्यालय से करीब 34 किमी दूर नौगांवा के चंडीगढ़ गांव के रहने वाले है।

गुस्से में खाया जहर

पति शेरसिंह ने बताया कि- 'शुक्रवार (19 जून) सुबह करीब 11 बजे वह घर से बाहर जा रहा था। इसी दौरान पत्नी निकिता ने उससे पूछा कि 'कहां जा रहे हो?' इस  बात पर शेरसिंह ने गुस्से में आकर जवाब दिया- 'मैं मरने जा रहा हूं।' इस पर निकिता ने भी गुस्से में आकर तुरंत जवाब दिया कि 'अगर तुम मरोगे, तो मुझे भी मरना है।' इसके बाद दोनों घर से निकलकर सीधे अलवर रेलवे जंक्शन पहुंच गए।'

शेरसिंह ने आगे कहा कि- 

'जंक्शन पहुंचने के बाद शेरसिंह पास के बाजार से सल्फास (जहरीली दवा) खरीदकर ले आया। उसने रेलवे स्टेशन परिसर में ही पहले वह जहरीली दवा अपनी पत्नी निकिता को दी और उसके बाद बची हुई दवा खुद निगल ली। दवा खाने के कुछ ही देर बाद जब दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी और तड़पने लगे, तो शेरसिंह को अपनी गलती का अहसास हुआ। फिर उसने अपन कजिन को फोन किया। 

उसने अपने कजिन भाई को बताया कि-  'भाई, हमने जहर खा लिया है। प्लीज… हमें बचा लो।' 

इसके बाद भाई शिवराम अलवर जंक्शन पहुंचा और  दोनों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां रात को युवती ने दम तोड़ दिया।

शेर सिंह का बयान 

उसने बताया कि- 'मैं कहीं भी जाता था तो निकिता हमेशा मेरे साथ जाने की जिद करती थी। दो दिन पहले ही मैं नौकरी की तलाश में जयपुर गया था। वहां एसबीआई बैंक में ₹26,000 प्रति महीने की सैलरी पर बात पक्की हुई थी। तब भी वह साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। शुक्रवार को भी बहस जिद के कारण शुरू हुई और गुस्से में यह सब हो गया।'

एक महिने पहले हुई थी बच्ची की मौत

एक महिने पहले निकिता ने बच्ची को जन्म दिया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही बच्ची की मौत हो गई थी। दोनों ने ढाई साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बात पर लड़ाई होती रहती थी। 

फिलहाल पुलिस ने निकिता के शव को मोर्च्युरी में रखवाया है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने और प्रवासी राजस्थानियों से निवेश की अपील की।

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

राजस्थान के जयपुर में CJP के अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद सियासत में हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर के सांवेर क्षेत्र में 38 बच्चे मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़े। भोजन में कढ़ी-चावल शामिल थे, फूड पॉइजनिंग की आशंका है।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक युवक की आत्महत्या की कोशिश के दौरान उसके पिता और मां ने भी जान गंवा दी।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026