मध्यप्रदेश में अचानक मौसम बदलाव, आंधी-बारिश और ओले का प्रकोप

अजीब मौसम ने मध्यप्रदेश को जकड़ा

मध्यप्रदेश में अचानक मौसम बदलाव, आंधी-बारिश और ओले का प्रकोप

मध्यप्रदेश में इस साल मौसम अनिश्चितताओं से भरा है। गर्मी की जगह अचानक आंधी, बारिश और ओले ने दस्तक दी है, जिससे अधिकतर जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश में अचानक मौसम बदलाव आंधी-बारिश और ओले का प्रकोप

मध्यप्रदेश में इस साल मौसम बिलकुल बदला हुआ है। इस बार मई की शुरुआत तेज गर्मी की बजाय आंधी-बारिश और ओले के साथ हुई है। और सोमवार 15 से ज्यादा जिलों में कहीं ओले गिरे तो कहीं तेज आंधी चली और बारिश भी हुई। और ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी बना रहेगा।

कटनी में आंधी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 39 जिलों में 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबलपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया और कटनी में आंधी की रफ्तार सबसे ज्यादा रहेगी।

निवाड़ी में बारिश होने की संभावना

वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर-उज्जैन संभाग यानी, इंदौर धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम और हरदा में मौसम साफ रहेगा। सिस्टम की वजह से कुछ जिलों में मौसम बदलने का अनुमान जरूर है।

रायसेन में पारा 44 डिग्री

बता दें कि प्रदेश में आंधी-बारिश और ओले के बीच कुछ शहरों में तेज गर्मी का असर भी है। सोमवार को रायसेन में पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन रायसेन में इतना तापमान रहा। वहीं, खरगोन में 43 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, मंडला में 41.9 डिग्री, नरसिंहपुर में 41 डिग्री, बैतूल में 40.7 डिग्री, रतलाम में 40.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 40.2 डिग्री और शाजापुर में तापमान 40.1 डिग्री रहा।

भोपाल में तापमान 40.4 डिग्री रहा

दूसरी ओर, खजुराहो में पारा सबसे कम 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह पचमढ़ी से भी ठंडा रहा। दतिया में 34.8 डिग्री और टीकमगढ़ में तापमान 35.5 डिग्री रहा। बड़े शहरों में ग्वालियर में पारा सबसे कम 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 38.2 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री, जबलपुर में 40 डिग्री और भोपाल में तापमान 40.4 डिग्री रहा।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

300 साल पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

राज्य

300 साल पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विदिशा में 300 वर्ष पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा उत्साह के साथ आयोजित हुई, जिसमें 2 लाख श्रद्धालु शामिल हुए। व्यापक सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की गई।