NEET री-एग्जाम के लिए आसानी से निकाल सकेंगे एडमिट कार्ड, अब बैंक डिटेल्स अपडेट अनिवार्य नहीं

आसान हुआ NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड

NEET री-एग्जाम के लिए आसानी से निकाल सकेंगे एडमिट कार्ड, अब बैंक डिटेल्स अपडेट अनिवार्य नहीं

NTA ने NEET री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है, अब छात्रों को बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने की जरूरत नहीं।

neet री-एग्जाम के लिए आसानी से निकाल सकेंगे एडमिट कार्ड  अब बैंक डिटेल्स अपडेट अनिवार्य नहीं

NEET री-एग्जाम के लिए आसानी से निकाल सकेंगे एडमिट कार्ड, अब बैंक डिटेल्स अपडेट अनिवार्य नहीं |

NEET Admit Card Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट री-एग्जाम देने वाले लाखों स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी गई है। अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बैंक खाते की जानकारी को रिकन्फर्म या अपडेट करना अनिवार्य नहीं है। 

इस फैसले से उन सभी स्टुडेंट को फायदा होगा जो तकनीकी समस्या या व्यक्तिगत कारणों से बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं कर पा रहे थे और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी का सामना कर रहे थे।

रीनीट परीक्षा 21 जून को

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि- 'नीट री-एग्जाम 21 जून रविवार को पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 22.57 लाख स्टूडेंट्स शामिल होने वाले हैं।  अभी तक लगभग 16 लाख अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं, जबकि 6.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स अभी भी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाए हैं। परीक्षा में अब बहुत कम समय बचा है।

स्टूडेंट्स की मांग पर लिया गया फैसला

बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने NTA को बताया था कि- 'नीट पंजीकरण फीस के संभावित रिफंड के लिए बैंक खाते की डिटेल्स अपडेट करने में उन्हें दिक्कत हो रही है। उन्होंने मांग की थी कि बिना बैंक डिटेल्स अपडेट किए भी उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी जाए।  NTA ने छात्रों की इस मांग को स्वीकार कर लिया और बैंक जानकारी अपडेट करने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया।'

अब दो विकल्प उपलब्ध

NTA ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को दो आसान विकल्प दिए हैं-

पहला विकल्प- छात्र तुरंत अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और बैंक खाते की जानकारी बाद में किसी भी समय रिकन्फर्म या अपडेट कर सकते हैं।  

दूसरा विकल्प- पहले बैंक डिटेल्स रिकन्फर्म या अपडेट करें, फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

उन्होंने कहा कि-

'परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी एक विकल्प का चयन कर जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए किसी भी स्टूडेंट को लास्ट मिनट का इंतजार नहीं करना चाहिए'।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, CM धामी ने की पूजा और पौधारोपण

राज्य

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, CM धामी ने की पूजा और पौधारोपण

उत्तराखंड में हरेला पर्व के अवसर पर CM पुष्कर धामी ने जागेश्वर धाम में पूजा की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

देश-विदेश

सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को गंभीरता से लेते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से तत्काल जवाब मांगा।

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

मनोरंजन

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ चल रही कंट्रोवर्सी को समाप्त कर दिया और 'सतलुज' फिल्म पर अपना विरोध वापस ले लिया है।

सोनम वांगचुक का अनशन जारी, 8.5 kg वजन घटा, CJP बोली - सरकार बेपरवाह

देश-विदेश

सोनम वांगचुक का अनशन जारी, 8.5 kg वजन घटा, CJP बोली - सरकार बेपरवाह

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जंतर-मंतर पर 17वें दिन भी जारी है। उनका वजन 8.5kg घटा। कई राजनीतिक नेताओं और हस्तियों ने अनशन खत्म करने की अपील की है।

हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

राज्य

हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण और शोध कार्यों की सराहना की।