CG NEWS : दंतेवाड़ा को मिली बड़ी सफलता,71 नक्सलियों ने किया सरेंडर

71-naxalites-surrender-dantewada-2025

CG NEWS : दंतेवाड़ा को मिली बड़ी सफलता,71 नक्सलियों ने किया सरेंडर

cg news  दंतेवाड़ा को मिली बड़ी सफलता71 नक्सलियों ने किया सरेंडर

71 Naxalites Surrender Dantewada 2025 : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बड़ी सफलता मिली है, जहां 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस आत्मसमर्पण के तहत नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इनमें 30 नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह घटना नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

लोन वर्राटू अभियान (घर वापस आइए)

सरेंडर करने वाले 71 नक्सलियों में 50 पुरुष और 21 महिलाएं हैं। ये सभी लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान का हिस्सा हैं, जो नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत मुख्यधारा में लौटाने का प्रयास करता है। दंतेवाड़ा पुलिस ने इस सफलता को बड़ी उपलब्धि बताया है और कहा कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई और पुनर्वास योजनाओं के कारण ही इतने नक्सली हिंसा छोड़ने को तैयार हुए हैं। READ MORE :नक्सलवाद का 2026 तक होगा सफाया,उपमुख्यमंत्री शर्मा का बयान

इनामी नक्सलियों की मौजूदगी ने बढ़ाई अहमियत

इन 71 में से 30 नक्सली प्रमुख और इनामी हैं, जिन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनमें कई नक्सली कमांडर और ऐसे भी हैं जिनके ऊपर विभिन्न थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं। इस आत्मसमर्पण से माओवादी संगठन को झटका लगा है और सुरक्षाबलों के हौसले भी बढ़े हैं।

71 Naxalites Surrender Dantewada 2025 : पुनर्वास कार्यक्रम

सरकार के पुनर्वास कार्यक्रम के तहत यह नक्सली समाज में वापस शामिल हो सकेंगे। उन्हें नौकरी, आर्थिक सहायता और शिक्षा के अवसर दिए जाएंगे जिससे वह हिंसा की ओर फिर नही लौटें। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने कहा कि सभी आत्मसमर्पण करने वालों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी और उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा।

2026 तक लाल आतंक का खात्मा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करेंगे जिसको लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है नक्सल अभियान के तहत पुलिस ने कई नक्सलियों को मौत के घाट उतारा है लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है दंतेवाड़ा में 71 नक्सलियों का आत्मसमर्पण माओवाद के खिलाफ बड़े संघर्ष में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह न केवल क्षेत्र की सुरक्षा में सुधार लाएगा बल्कि विकास और सौहार्द के नए रास्ते भी खोलेगा।

संबंधित सामग्री

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।