Yuzvendra Chahal Post Viral: धनश्री पर चहल का तंज! इंस्टाग्राम पर एलिमनी को लेकर...

yuzvendra-chahal-dhanashree-verma-alimony-post-viral

Yuzvendra Chahal Post Viral: धनश्री पर चहल का तंज! इंस्टाग्राम पर एलिमनी को लेकर शेयर किया विवादित पोस्ट...

yuzvendra chahal post viral धनश्री पर चहल का तंज इंस्टाग्राम पर एलिमनी को लेकर शेयर किया विवादित पोस्ट

Prabhas India’s Biggest Superstar: शाहरुख-सलमान को पीछे छोड़ प्रभास बने भारत के सुपरस्टार,सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छिड़ी जंग… दरअसल, चहल ने एलिमनी को लेकर एक पोस्ट अपनी स्टोरी में शेयर की, हालांकि कुछ देर बाद वो पोस्ट डिलीट कर दी लेकिन चंद मिनटों में ही वो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

आखिर कौन सी पोस्ट ने मचाया तहलका...

युजवेंद्र चहल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल्ली हाई कोर्ट के एक फैसले का स्क्रीनशॉट साझा किया। इस फैसले में साफ लिखा था — “आर्थिक रूप से स्वतंत्र पत्नियां अपने पतियों से गुजारा भत्ता (एलिमनी) नहीं मांग सकतीं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Indians Commentor (@indian_commentor)

चहल ने इस स्क्रीनशॉट के साथ एक कैप्शन भी लिखा —

“मां कसम खाओ नहीं पलटोगे इस फैसले से।” हालांकि, कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।

क्या धनश्री वर्मा पर था ये तंज?

फैंस के बीच यह सवाल तेजी से चर्चा में है कि क्या यह पोस्ट चहल की एक्स-वाइफ धनश्री वर्मा पर किया गया सीधा कटाक्ष था? लोगों का मानना है कि यह पोस्ट उनके निजी जीवन से जुड़ी किसी भावनात्मक प्रतिक्रिया का हिस्सा था, क्योंकि बीते कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं बनी हुई हैं।

कुछ दिन पहले धनश्री ने किया था रिएलिटी शो में बड़ा खुलासा…

धनश्री ने हाल ही में रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में हिस्सा लिया। शो में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “पहले साल, दूसरे महीने में उसे पकड़ लिया।” फैंस ने इस जवाब को चहल पर धोखा देने के आरोप के रूप में लिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे चहल और धनश्री के रिश्ते पर फिर से चर्चा शुरू हो गई।

युजवेंद्र चहल का करारा जवाब…

अब चहल ने पहली बार इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “मैं एक खिलाड़ी हूं और धोखा नहीं देता। अगर कोई दो महीने में धोखा देता है तो रिश्ता चार साल तक कैसे चलता? हमारे बीच जो था, वह अब खत्म हो चुका है। मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका हूं और बाकी लोगों को भी ऐसा करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा-

“अगर दो महीने में धोखा मिलता तो कौन 4.5 साल तक शादी निभाता? कुछ लोग आज भी पास्ट में फंसे हैं, शायद उनका घर मेरे नाम से चलता है। मेरे लिए यह चैप्टर खत्म हो गया है।”

इसके पहले एक इंटरव्यूं में धनश्री ने तलाक पर की थी बात…

एक पॉडकॉस्ट में उन्होंने तलाक के बारें में बात करते हुए कहा कि- “हमें ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि ये सिर्फ हमारे या हमारे पार्टनर की नहीं बल्कि इसमें दो परिवार भी शामिल होते हैं। जो भी हमसे प्यार करते हैं, वो सब दुखी हैं। ये कोई सेलिब्रेशन नहीं होता। हम अपनी लड़ाई लड़ते हैं, फिर मीडिया सर्कस होता है। मुझे लगता है कि हमें इस बारे में बहुत मैच्योर होना चाहिए। मैंने इम्मैच्योर स्टेटमेंट देने की बजाए मैच्योर रहना चुना, जो पब्लिक को अपील करते हैं। मैं अपनी और उसकी (युजवेंद्र चहल) फैमिली वैल्यूज खराब नहीं करना चाहती थी।”

धनश्री ने आगे कहा था कि-

“जब कोई शादी टूटती है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि किसी का अपमान किया जाए। जिस दिन तलाक हुआ, वो दिन मेरे और परिवार के लिए बेहद इमोशनल था। मुझे याद है कि मैं वहां खड़ी थी और फैसला आने वाला था, हम सब मेंटली तैयार थे, लेकिन जब फैसला आया तो मैं फूट-फूटकर रोने लगी। मैं बता भी नहीं सकती थी कि मैं क्या महसूस कर रही हूं। मैं बस रोई जा रही थी।”

तलाक के दौरान चहल ने पहनी थी टी-शर्ट उस पर धनश्री…

चहल की टी- शर्ट विवाद पर बात करते हुए धनश्री ने कहा- “वो (युजवेंद्र) हमसे पहले निकला, जिसके बाद सारी चीजें हुईं, वो टी-शर्ट, मीडिया और सब कुछ। मुझे इस बारे में पता नहीं था, क्योंकि मैं तब तक अंदर ही थी। जिस समय मैं बाहर आई और कार में बैठी। मैं पीछे के रास्ते से बाहर आई, क्योंकि मुझे वो पसंद नहीं आ रहा था। वो बहुत दुखद था। हम अपने चेहरे पर कैमरे नहीं चाहते थे।”

आगे कहा कि-

“मैं और मेरे वकील पीछे से आए, क्योंकि हमको तो कुछ नहीं बताना था, मैंने तो नॉर्मल टी-शर्ट पहना है, नॉर्मल जींस पहना है। मेरे को थोड़ी कैमरे के सामने आकर कुछ बताना है। मेरी बेस्टफ्रेंड आई, हम तब भी खुद को संभालने की कोशिश कर रहे थे। मैं नॉर्मल सांस लेने की कोशिश कर रही थी। वो इतना हिला देने वाला मूमेंट था। ये जिंदगी का कोई छोटा पल नहीं था। और हम जानते हैं कि लोग हम पर ही इल्जाम लगाने वाले हैं। ये टी-शर्ट स्टंट होने से पहले ही हम सबको पता था कि लोग मुझे ही ब्लेम करने वाले हैं।’

धनश्री ने आगे बताया कि-

“मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के बारे में सोच रही थीं, तभी मैंने फोन उठाया और मुझे टी-शर्ट के बारे में पता चला। मैंने कहा क्या सच में इसने (युजवेंद्र) ऐसा किया? ये ऐसा हो गया? दिमाग में एक सेकेंड में लाखों थॉट्स आए कि अब ये होगा, अब वो होगा, उस मूमेंट मैंने सोच लिया, बॉस अब सब खत्म। मैं क्यों रोऊं।”

‘अरे व्हाट्सऐप कर देते…’ – धनश्री

आगे धनश्री से जब इस बारें में सवाल किया गया कि एक पॉडकास्ट में चहल से पूछा गया था कि वो तलाक के दिन वो टी- शर्ट क्यों पहनकर गए थे तो उन्होंने कहा उनके तरफ से धनश्री के लिए एक आखिरी मैसेज था तो आप इस पर क्या कहना चाहेंगी तो धनश्री ने कहा कि- “इस तरह की चीजों का दोष हमेशा महिला पर डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा- ‘अरे भाई वॉट्सऐप ही कर देता। टी-शर्ट क्यों पहनना है। फिर तो एक टी-शर्ट भी काफी नहीं हैं।’ दरअसल, जब धनश्री और चहल का तलाक हुआ था तब चहल एक टी- शर्ट पहन कर आएं थे उसमें लिखा था कि- ‘बी योर ओन शुगर डैडी’।

युजवेंद्र ने 2020 में धनश्री से की थी शादी

बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की मुलाकात 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। दरअसल क्रिकेटर ने धनश्री की डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद उनसे डांस सीखने के लिए कॉन्टेक्ट किया था। फिर दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही ये प्यार में बदल गई। दिसंबर 2020 में धनश्री और युजवेंद्र एक- दूसरे से शादी की थी।

 20 मार्च को हुआ था तलाक..

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरे काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई थी। ऐसे में शादी के 4 साल बाद 20 मार्च गुरुवार को दोनों का आधिकारिक रुप से तलाक हो चुका है। मुबई फैमिली कोर्ट ने तलाक पर मुहर लगा दी है। चहल के वकील ने इस बात की पुष्टि भी की थी।

संबंधित सामग्री

भोपाल के छात्रावास में जन्मदिन पर 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

राज्य

भोपाल के छात्रावास में जन्मदिन पर 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

भोपाल की छात्रा ने अपने 17वें जन्मदिन पर छात्रावास में आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

कलियासोत वेटलैंड में मड रैली पर बवाल, एफआईआर और NGT याचिका की तैयारी

राज्य

कलियासोत वेटलैंड में मड रैली पर बवाल, एफआईआर और NGT याचिका की तैयारी

भोपाल के कलियासोत डैम में आयोजित मड रैली पर्यावरण के लिए खतरा बनी, एफआईआर और NGT में याचिका की मांग उठी। पर्यावरणविदों ने इसे जलीय जीवन के लिए गंभीर खतरा बताया।

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.