MS Dhoni Defamation Case: धोनी के 100 करोड़ मानहानि मामले में कोर्ट की बड़ी कार...

ms-dhoni-defamation-case-2025-court-action-advocate-commissioner

MS Dhoni Defamation Case: धोनी के 100 करोड़ मानहानि मामले में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, नियुक्त हुआ एडवोकेट कमिश्नर...

ms dhoni defamation case  धोनी के 100 करोड़ मानहानि मामले में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई नियुक्त हुआ एडवोकेट कमिश्नर

MS Dhoni Defamation Case: पूर्व भारतीय कप्तान और सबके चहीते खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के 100 करोड़ रुपये के मानहानि केस में मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई का आदेश दिया है। कोर्ट ने भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए धोनी का बयान एडवोकेट कमिश्नर के माध्यम से दर्ज करने का निर्णय लिया गया है। Read More: Cristiano Ronaldo Engagement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिगेज से की सगाई…

2014 में दर्ज हुआ था केस...

सूत्रो के अनुसार, धोनी ने यह केस 2014 में दो प्रमुख मीडिया चैनलों के खिलाफ दर्ज किया था। आरोप था कि 2013 के IPL सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग घोटाले पर टीवी डिबेट के दौरान उनके खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी की गई थी। इस मामले में धोनी ने ₹100 करोड़ हर्जाने की मांग की थी। Read More: Cristiano Ronaldo Engagement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रॉड्रिगेज से की सगाई…

एडवोकेट कमिश्नर की नियुक्ति...

मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस सीवी कार्तिकेयन ने धोनी के बयान और सबूत दर्ज करने के लिए एक एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया है। कोर्ट का उद्देश्य सुनवाई के दौरान भीड़भाड़ और अव्यवस्था से बचना है। धोनी ने हलफनामे में आश्वासन दिया है कि वे कोर्ट और कमिश्नर के सभी निर्देशों का पालन करेंगे और चाहते हैं कि ट्रायल प्रक्रिया बिना किसी देरी के पूरी हो।

2013 का IPL स्पॉट फिक्सिंग कांड...

IPL 2013 सीजन के दौरान बड़े पैमाने पर स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आया था। पुलिस जांच में BCCI के तत्कालीन अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपर किंग्स के टीम हेड गुरुनाथ मयप्पन, तथा बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक राज कुंद्रा सहित कई बड़े नामों पर आरोप लगे थे।   राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी — एस. श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला — को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए लोढ़ा कमेटी का गठन किया। कमेटी की सिफारिश पर 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमों पर 2 साल का प्रतिबंध लगाया गया।

2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास...

महेंद्र सिंह धोनी 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, हालांकि वे IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से अब भी खेलते हैं। धोनी ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2007 में कप्तान बनकर उन्होंने भारत को पहला टी-20 वर्ल्ड कप जिताया और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप भी भारत के नाम किया।

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड...

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी MS धोनी के नाम है। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं और CSK को पांच बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। विकेटकीपिंग में उन्होंने 47 स्टंपिंग और 154 कैच का शानदार रिकॉर्ड बनाया है।

100 से ज्यादा IPL मैच जीतने वाले पहले कैप्टन...

धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने अब तक 235 मैचों में कप्तानी की है। इस सूची में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में टीम ने 136 मैच जीते और 97 में हार का सामना किया।

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने 1 साल के लिए लगाई रोक

देश-विदेश

कर्नाटक में गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने 1 साल के लिए लगाई रोक

कर्नाटक सरकार ने जनहित में तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर एक साल के लिए रोक लगाने का फैसला किया है।

मैं लौटा रहा चंदा, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं: किसान ने दिग्विजय सिंह के लिए काटा 1.10 लाख का चेक

राज्य

मैं लौटा रहा चंदा, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं: किसान ने दिग्विजय सिंह के लिए काटा 1.10 लाख का चेक

किसान राम सिंह मकवाना ने दिग्विजय सिंह को राम मंदिर चंदे की राशि लौटाने की पेशकश की है, जिससे राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से मुलाकात की, मध्यप्रदेश में नए रोजगार के अवसरों के साथ इकाइयों की स्थापना पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा आदेश: MP में एनालॉग पनीर पर लगाया बैन

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा आदेश: MP में एनालॉग पनीर पर लगाया बैन

मध्य प्रदेश सरकार ने एनालॉग पनीर के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया। इस कदम से प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की उम्मीद है।

अरविंद ग्रुप के ऑनर से मिले सीएम डॉ. मोहन, बोले- रोजगार की दृष्टि से इनका निवेश अहम

राज्य

अरविंद ग्रुप के ऑनर से मिले सीएम डॉ. मोहन, बोले- रोजगार की दृष्टि से इनका निवेश अहम

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने अरविंद ग्रुप से मुलाकात की। इस दौरान गुजरात और मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश पर चर्चा हुई।