Vijay Shankar Retires

Vijay Shankar Retires: विजय शंकर ने IPL और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास लेने का किया ऐलान!

Vijay Shankar, renowned Indian all-rounder, announces retirement from domestic cricket and IPL, plans to continue exploring new cricketing opportunities.

By : हेमा गुप्ता
Vijay Shankar Retires: विजय शंकर ने IPL और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास लेने का किया ऐलान!

Vijay Shankar Retires: विजय शंकर ने IPL और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास लेने का किया ऐलान!

Vijay Shankar Retires: इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर ने अपने घरेलू क्रिकेट और IPL से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने 22 मई को अपने सोशल मीडिया के X अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया और पोस्ट में BCCI, परिवार और साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया।

बता दें कि, उन्होंने घरेलू मैच से संन्यास लेने क बाद साफ किया कि वो पूरी तरह क्रिकेट नहीं छोड़ रहे हैं, बल्कि नए विकल्प के साथ क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

‘क्रिकेट ही मेरी जिंदगी है’- विजय

विजय ने संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा कि- 'क्रिकेट मेरी जिंदगी है। मैंने 10 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था और 25 साल बाद, मैं हर स्तर पर और उच्चतम स्तर तक खेलने के लिए आभारी और भाग्यशाली हूं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे लिए सबसे गौरवपूर्ण और खुशी के पलों में से एक रहेगा।'

आगे कहा कि- 

'मैंने घरेलू क्रिकेट और IPL से संन्यास लेने का फैसला किया है ताकि नए अवसरों की तलाश कर सकूं और और भी क्रिकेट खेल सकूं। मुझे वो करने देने के लिए धन्यवाद कहना काफी नहीं होगा जो मुझे पसंद है। मैं हमेशा आभारी रहूंगा।
BCCI और भारतीय क्रिकेट टीम का शुक्रगुजार हूं - बहुत कुछ सीखने को मिला, अनगिनत यादें हैं और कई प्रेरणाएं मिली हैं! देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।'

उन्होंने आगे कहा कि- 

'नागपुर में भारत के 500वें वनडे में आखिरी ओवर फेंकना और 2019 विश्व कप में पहली गेंद पर पहला विकेट लेना, ये वो पल हैं जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगा!
मेरी आईपीएल टीमें जीटी, एसआरएच, सीएसके और डीसी - विशेष धन्यवाद! चारों ओर से मिले अनुभव और सीख ने मुझे आज इस मुकाम तक पहुंचाया है!'

क्रिकेटर ने आगे लिखा कि- 

'TNCA  - अंडर 13, 15, 17, 19, 22, 25 और अंत में, सीनियर पुरुष टीम - मैंने अपना अधिकांश जीवन यहीं बिताया है। हर कदम पर साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। इस बेहद खास टीम की कप्तानी की और इसके साथ कई ट्रॉफियां जीतीं। कई बाधाओं और चुनौतियों ने मुझे एक बेहतर क्रिकेटर बनाया। त्रिपुरा टीम का धन्यवाद कि उन्होंने मुझे कुछ और समय तक अपने सपने को साकार करने का मौका दिया।

टीएनपीएल में मेरी टीमें - सीएसजी, आईडीटीटी, एसएस। तमिलनाडु के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ इस खास टूर्नामेंट में खेलना मुझे बेहद पसंद आया। मेरी सबसे प्रतिष्ठित तमिलनाडु लीग टीमें - इंडियन बैंक, आईसीएफ, इंडिया सीमेंट्स और अब, टेक सॉल्यूशंस - यहीं से सब कुछ शुरू हुआ और वर्षों से जारी है। यहां खेलने का अवसर मिलने के लिए मैं आभारी हूं।'

विजय ने सबका आभार जताया

उन्होंने लिखा कि- 'सभी कोचों और सहायक कर्मचारियों, फिजियोथेरेपिस्टों और प्रशिक्षकों, मेंटर्स और मेरे मानसिक स्वास्थ्य कोच, ग्राउंड्समैन, मीडिया और प्रेस में मेरे दोस्तों, मेरे पोषण विशेषज्ञ और डॉक्टरों और उन सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया! अंत में, मेरे परिवार और दोस्तों के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे, लेकिन हर सुख-दुख में मेरा साथ देने के लिए उनका शुक्रिया।

'सकारात्मक सोचें और कड़ी मेहनत करें'- विजय

'मुझे असहनीय नफरत और नकारात्मकता का सामना करना पड़ा। मैं इस अवसर पर आपको बताना चाहता हूं कि मैंने इसे नजरअंदाज करके आगे बढ़ने का फैसला किया। अगर मैं ऐसा कर सकता हूं, तो कोई भी कर सकता है! सकारात्मक सोचें और कड़ी मेहनत करें। क्रिकेट ने मुझे जीवन सिखाया है। क्रिकेट ही मेरा जीवन है। आभारी और धन्य, आपका 3D cricketer, Vijay Shankar'।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

तमिलनाडु के विजय शंकर ने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने अंडर-13 से लेकर सीनियर स्तर तक ज्यादातर मैच तमिलनाडु के लिए खेले। फर्स्ट क्लास करियर  77 मैच खेले और उन्होंने उसमें 4253 रन बनाए और 43 विकेट चटकाएं। लिस्ट ए में उन्होंने  112 मैचों में 2790 रन और 73 विकेट अपने नाम किए। वहीं T20 डोमेस्टिक में 159 मैचों में 2583 रन और 38 विकेट विजय शंकर के नाम है।


अंतरराष्ट्रीय डेब्यू और शुरुआती सफलता

2018 में निदहास ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुना गया। श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया।  दूसरे ही टी20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। उन्होंने 12 वनडे और 9 T20I मैच खेले।

 2019 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नंबर 4 बल्लेबाज और उपयोगी मीडियम पेसर के रूप में शामिल किया गया।  टूर्नामेंट की अपनी पहली गेंद पर ही पाकिस्तान के इमाम-उल-हक को आउट कर सुर्खियां बटोरीं।

IPL करियर

2014 में चेन्नई सुपर किंग्स से IPL डेब्यू किया। इसके बाद गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया।  
साल 2022 गुजरात टाइटंस की ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। वहीं 2023 उनके लिए IPL का सीजन अच्छा रहा, उन्होंने इसमें 301 रन बनाएं, जो उनका बेस्ट सीजन रहा। 

 

संबंधित सामग्री

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई ऑफिसर मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की वजह अभी जांच के अधीन है।

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर कार्रवाई, बैरिकेडिंग और फेंसिंग हटाई गई

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर कार्रवाई, बैरिकेडिंग और फेंसिंग हटाई गई

दिल्ली के चाणक्यपुरी में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर निर्धारित सीमा से बाहर बने ढांचे हटाये गये।

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। इसमें वीजा काउंटर और सुरक्षा बैरिकेड भी हटाए गए।

BCCI ने किए बड़े बदलाव, VVS लक्ष्मण बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

BCCI ने किए बड़े बदलाव, VVS लक्ष्मण बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

BCCI भारतीय क्रिकेट को एकीकृत करने के लिए 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' का पद स्थापित कर सकता है, VVS लक्ष्मण को इस भूमिका के लिए चुना जा सकता है।

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप आरोप में गिरफ्तार, आरोप - शादी का दिया झांसा, DC के लिए चुके

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप आरोप में गिरफ्तार, आरोप - शादी का दिया झांसा, DC के लिए चुके

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026