ईरान के ट्रेनिंग बेस के पास शव हुआ बरामद!

शव मिला ईरान के ट्रेनिंग बेस पर

ईरान के ट्रेनिंग बेस के पास शव हुआ बरामद!

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ईरान के ट्रेनिंग बेस पर एक कार से शव मिला। यह घटना तिजुआना के एस्टाडियो कैलिएंते स्टेडियम के पार्किंग एरिया में हुई।

ईरान के ट्रेनिंग बेस के पास शव हुआ बरामद

ईरान के ट्रेनिंग बेस के पास शव हुआ बरामद |

Body Found Near Football Training Ground: Fifa World Cup 2026 के दौरान ईरान फुटबॉल टीम के ट्रेनिंग बेस के पास एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्टेडियम के बाहरी पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार की डिक्की से शव मिला है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार के अंदर मिला शव

शुक्रवार को तिजुआना के एस्टाडियो कैलिएंते स्टेडियम के सामने पार्किंग में खड़ी ग्रे रंग की कार से तेज दुर्गंध आने की सूचना मिली। 

पुलिस ने कार की डिक्की खोलने पर बैग के अंदर एक शव बरामद किया। इस घटना से स्थानीय स्तर पर सनसनी फैल गई है।

ईरान ने 23 मई को शिफ्ट किया था कैंप

ईरानी टीम 23 मई को वीजा में देरी और यात्रा प्रतिबंधों के कारण तिजुआना को अपना अस्थायी ट्रेनिंग बेस बनाकर आई थी। 

टीम अगले सप्ताह न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला ग्रुप मैच खेलने के लिए लॉस एंजिलिस रवाना होने वाली है।

वीजा विवाद और अन्य अपडेट

ईरान फुटबॉल टीम के 15 प्रतिनिधियों को अमेरिका का वीजा नहीं मिला था, जिनमें से 4 की अपील मंजूर हो गई है, जबकि 11 सदस्य अब भी अमेरिका नहीं पहुंच पाएंगे। इसके अलावा अमेरिकी अधिकारियों ने ईरानी फैंस के लिए ग्रुप स्टेज टिकट आवंटन रद्द कर दिया था। 

फीफा ने कहा है कि- 'वह ईरानी समर्थकों को मैच देखने के अधिक अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।'

ईरान के मैच

ईरान ग्रुप-जी में अपना पहला मैच 15 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 21 जून को बेल्जियम और 26 जून को मिस्र से मुकाबला होगा। ईरान सातवीं बार विश्व कप में पहुंचा है, लेकिन अब तक सिर्फ 3 मैच ही जीत पाया है।

पहले खेलने से किया था इनकार

बता दें कि ईरान ने पहले अमेरिका में विश्व कप खेलने से इनकार कर दिया था। 

ईरानी खेल मंत्री अहमद दुन्यामाली ने कहा था कि -'अमेरिकी-इजराइली हमलों में अपने सर्वोच्च नेता की हत्या के बाद टूर्नामेंट में भाग लेना संभव नहीं है। बाद में फीफा के समझाने पर टीम ने हिस्सा लेने का फैसला किया।'


 

संबंधित सामग्री

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

राज्य

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

प्रयागराज के गढ़ी कला मुहल्ले में तीन मूक-बाधिरों की लाश मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों की मौत आपसी झगड़े में हुई।

भिंड: प्रेम प्रसंग में आड़े आई मासूम की माँ ने की हत्या, 45 दिन बाद मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज

जुर्म गाथा

भिंड: प्रेम प्रसंग में आड़े आई मासूम की माँ ने की हत्या, 45 दिन बाद मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज

मध्य प्रदेश के भिंड में छह वर्षीय बच्ची की मौत अब हत्या का मामला बन गई है। मां और उसके प्रेमी पर हत्या के आरोप लगे हैं।

उत्तराखंड में पति-बच्चे गए थे बाहर, पत्नी ने घर में लगाई फांसी, खुले थे दरवाजे-खिड़कियां

राज्य

उत्तराखंड में पति-बच्चे गए थे बाहर, पत्नी ने घर में लगाई फांसी, खुले थे दरवाजे-खिड़कियां

उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक महिला ने अपने परिवार के बाजार जाने के दौरान खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने जांच शुरू की है।

पंजाब में आतंकी साजिश का अलर्ट: CM मान और राज्यपाल कटारिया को धमकी,लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट का अलर्ट

राज्य

पंजाब में आतंकी साजिश का अलर्ट: CM मान और राज्यपाल कटारिया को धमकी,लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट का अलर्ट

पंजाब में स्वतंत्रता दिवस से पहले धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। खुफिया और साइबर सेल जांच में जुटी।

बालाघाट में नाना ने नवजात को गोबर के ढेर में जिंदा दफनाया, अविवाहिता बेटी को जन्मा था बच्चा

राज्य

बालाघाट में नाना ने नवजात को गोबर के ढेर में जिंदा दफनाया, अविवाहिता बेटी को जन्मा था बच्चा

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक नवजात शिशु को उसके नाना ने गोबर के ढेर में जिंदा दफनाया। इस घटना की जानकारी पुलिस को बच्चे के रोने की आवाज से मिली।