शर्मिला धनखड़ ने जीता गोल्ड

भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता महिला पैरा शॉट पुट

भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज जीता।

भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता महिला पैरा शॉट पुट

भारत को दूसरा गोल्ड मेडल

भारत की शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 9.81m का सीजन बेस्ट थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की। इसी इवेंट में भारत की शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। यह भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। शर्मिला धनकड़ से पहले रविवार को वेटलिफ्टिंग में मीरा बाई चानू ने 48 KG में गोल्ड जीता था।

8वें नंबर पर भारत

F57 कैटेगरी में उन पैरा एथलीट्स को शामिल किया जाता है, जिनके निचले अंग प्रभावित होते हैं या जिनकी मांसपेशियों की ताकत कम होती है। भारत के मेडल टैली में कुल 10 मेडल हो गए हैं और टीम 8वें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 26 गोल्ड सहित 59 मेडल के साथ पहले नंबर पर है। अन्य इवेंट्स में हाई जंप में सर्वेश कुशारे और वेटलिफ्टिंग के 79 kg वर्ग में अजय बाबू ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं, बिंदियारानी देवी ने 58 Kg वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, जबकि ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 

शर्मिला का सफर

शर्मिला धनखड़ के लिए पैरा एथलेटिक्स का सफर आसान नहीं था। 34 साल की उम्र में उन्होंने कोच टेकचंद और देवेंद्र के मार्गदर्शन में F57 कैटेगरी के सीटेड शॉट पुट इवेंट की ट्रेनिंग शुरू की थी। आर्थिक तंगी इतनी थी कि 2023 में ट्रेनिंग का खर्च जुटाने के लिए उन्होंने अपना घर तक बेच दिया था। इसके बाद परिवार किराए के मकान में रहने लगा, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने अभ्यास नहीं छोड़ा। 

शिल्पा को मिला ब्रॉन्ज 

वहीं शिल्पा शायला ने महिलाओं के शॉट पुट F57 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। हालांकि, उनका पदक एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद पक्का हुआ। शिल्पा ने 7.26 मीटर का थ्रो कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, लेकिन शुरुआती नतीजों में वह चौथे नंबर पर थीं। नाइजीरिया की यूचेरिया इयियाजी को ब्रॉन्ज मेडल दिया गया था। भारत की आपत्ति के बाद अधिकारियों ने नाइजीरियाई खिलाड़ी के थ्रो की समीक्षा की। जांच में उनके एकमात्र वैध थ्रो को फाउल करार दिया। 

सर्वेश को सिल्वर

भारत के सर्वेश कुशारे ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पुरुष हाई जंप फाइनल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 2.25 मीटर की जंप लगाई, लेकिन 2.28 m की ऊंचाई पार करने की तीनों कोशिशें नाकाम रहीं। जमैका के रोमेन बेकफोर्ड ने काउंटबैक के आधार पर गोल्ड मेडल जीता, जबकि इंग्लैंड के किमानी जैक ने 2.20 m की जंप के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

छत्तीसगढ़ की बेटी ने किया नाम रोशन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर ग्यानेश्वरी यादव ने महिलाओं की 53 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। छत्तीसगढ़ की 23 साल की खिलाड़ी ने 199 किलोग्राम का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ कुल भार उठाया, जिसमें स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम शामिल रहा।

संबंधित सामग्री

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के कारण भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 ने जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान के इंजन में खराबी के बाद यह निर्णय लिया गया।

Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा की प्रतिमा को घर में कितने दिन रखें? डेढ़ से 10 दिन तक की परंपरा

Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा की प्रतिमा को घर में कितने दिन रखें? डेढ़ से 10 दिन तक की परंपरा

14 सितंबर 2026 से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू होगा, जिसमें विभिन्न अवधि के लिए गणपति की स्थापना और विसर्जन की परंपराएँ शामिल हैं।

9/11 से पहले भारत पर भी हमले की तैयारी? CIA फाइलों में चौंकाने वाला खुलासा

9/11 से पहले भारत पर भी हमले की तैयारी? CIA फाइलों में चौंकाने वाला खुलासा

CIA की रिपोर्ट के अनुसार, ओसामा बिन लादेन ने 9/11 हमले से पहले भारत सहित 8 देशों में हमले की योजना बनाई थी।

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश STF ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने वाले गिरोह का खुलासा किया, जिसमें विदेश यात्रा के लिए भी पासपोर्ट का उपयोग हुआ।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026