तूफान के बीच Bhuvi और Hazlewood की आंधी में DC टीम 75 रन पर ढही! मिली शर्मनाक हार

RCB Crushes DC in IPL 2026

तूफान के बीच Bhuvi और Hazlewood की आंधी में DC टीम 75 रन पर ढही! मिली शर्मनाक हार

In IPL 2026, RCB secured a dominant 9-wicket victory over Delhi Capitals, with standout performances from Hazlewood and Bhuvneshwar.

तूफान के बीच bhuvi और hazlewood की आंधी में dc टीम 75 रन पर ढही मिली शर्मनाक हार

तूफान के बीच Bhuvi और Hazlewood की आंधी में DC टीम 75 रन पर ढही! मिली शर्मनाक हार |

RCB Vs DC IPL 2026 Result: IPL 2026 के 19 सीजन के 39वां मैच में तेज आंधी के बीच तूफानी गेंदबाजी करते हुए हैजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली के बल्लेबाजों पर बिजली गिरा दी। इसी के साथ RCB टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया।

27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला गया, जिसमें RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली टीम 16.3 ओवर में ही बिखर गई और महज 75 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी RCB टीम ने 6.3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। 

RCB टीम की शानदार बल्लेबाजी 

टारगेट का पीछा करने उतरी RCB टीम की ओर से जैकब बेथल 20 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं विराट कोहली और पडिकल ने नाबाद पारी खेली। विराट कोहली ने 15 गेंद में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 23 रन बनाए और साथ ही साथ IPL में 9000 रन पूरे कर लिए हैं और देवदत्त  पडिक्कल ने 13 गेंद में 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 34 रन बनाए। टीम को जीत दिला दी।

किंग कोहली के IPL में 9000 रन पूरे

RCB गेंदबाजों की आंधी

टीम के लिए Josh Hazlewood और Bhuvneshwar Kumar ने आंधी के बीच तूफानी गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के गेंदबाजों को पवेलियन भेज दिया। हेजलवुड ने 4 विकेट और भुवनेश्वर ने 3 चटकाए। वहीं सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रासिख सलाम को 1-1 विकेट मिले। 

हेजलवुड 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी बने

RCB के गेंदबाजों के आगे DC 75 पर ढही

पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली टीम से साहिल बिना खाता खोले पहले ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। फिर केएल राहुल 1 रन बनाएं, उन्हें हेजलवुड ने पवेलियन भेज दिया। ऐसे ही करते- करते 3 ओवर के अंदर दिल्ली टीम ने 6 विकेट गवा दिए।

टीम से अभिषेक पोरेल ने 30 रन और डेविड मिलर ने 19 रन, जैमिसन 12 रन बनाकर आउट हो गए। इनके अलावा कोई प्लेयर 10 रन का स्कोर भी नहीं बना सका और देखते ही देखते दिल्ली टीम 16.3 ओवर में महज 75 रन बनाकर ढह गई। इसी के साथ दिल्ली को करारी हार का सामना करना पड़ा।

पॉइंट्स टेबल  पर टीमों की  स्थिति

अगर पॉइंट्स टेबल पर दोनों टीमों की स्थिति की बात करें तो RCB टीम  12  अंको से पॉइंट टेबल पर दूसरे नंबर पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल 6 अंको से पाइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर  बनी हुई है। 

संबंधित सामग्री

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

खेल

शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 7 अगस्त से होगी असली परीक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पहुँचकर अपनी तैयारियां शुरू की। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।

बेन स्टोक्स ने जताई कोच बनने की इच्छा, क्रिकेट से जुड़े रहने का किया इरादा

खेल

बेन स्टोक्स ने जताई कोच बनने की इच्छा, क्रिकेट से जुड़े रहने का किया इरादा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने कोच बनने की इच्छा जताई। वह जून 2026 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी खेल से जुड़े रहना चाहते हैं।

आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में किया गया शामिल, बुमराह की जगह ली

खेल

आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में किया गया शामिल, बुमराह की जगह ली

जसप्रीत बुमराह के घुटने की चोट के कारण आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। नबी ने रणजी ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को झटका, चोट के चलते जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर

खेल

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को झटका, चोट के चलते जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हार्दिक पंड्या, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी दिखी साथ

खेल

तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हार्दिक पंड्या, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी दिखी साथ

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में दर्शन किये। हार्दिक चोट के बाद आध्यात्मिक यात्रा पर हैं।