LSG Vs PBKS IPL 2026: IPL 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया। यह मैच इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 196 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट गवांकर 200 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।
जोश इंग्लिस की शानदार पारी
पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से जोश इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 44 गेंद में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली। अर्शिन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं टीम से आयूष बडोनी ने 43 रन, ऋषभ पंत 26 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं अब्दुल 37 रन बनाकर नाबाद रहें। इनके अलावा कोई 10 रन भी नहीं बना सका। इसी के साथ टीम ने 20 ओवर मे 6 विकेट गवांकर 196 रन बना पाई।
Limited Time, Maximum Impact 💥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 23, 2026
Josh Inglis with 266 runs in this #TATAIPL season 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/2ADKr4dqhi#KhelBindaas | #LSGvPBKS pic.twitter.com/cIJeM7jULT
PBKS की ओर से मार्को और यूजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट चटकाएं। वहीं अजमतुल्लाह और शशांक ने 1-1 विकेट लिए।
सरपंच साहब की तूफानी पारी
पंजाब टीम से सरपंच साहब ने तूफानी पारी खेलते हुए 51 गेंद में 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 101 रन बनाए।
The captain reporting for duty in a must-win game 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) May 23, 2026
Shreyas Iyer wins the Player of the Match award 🌟#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvPBKS pic.twitter.com/3fthSxMRSv
वहीं टीम से प्रभसिमरन ने कमाल की पारी खेलते हुए 39 गेंद में 7 चौके और 2 छक्को की मदद से 69 रन की पारी खेली और टीम ने18 ओवर में 3 विकेट गवांकर 200 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इसी के साथ टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर पहुंच गई।
101* in his 101st #TATAIPL game as captain to bring up his first hundred in the league 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) May 23, 2026
A special knock from skipper Shreyas Iyer 💯
HIS KNOCK: https://t.co/tEGWPkE0hU#KhelBindaas | #LSGvPBKS pic.twitter.com/VLgkjZC2gr
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
लखनऊ सुपर जायंट्स
जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव।
इंपैक्ट ऑप्शंस- दिग्वेश राठी।
पंजाब किंग्स
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
इंपैक्ट ऑप्शंस- मार्कस स्टोयनिस।