पैराग्वे ने जर्मनी को हराया

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को हराकर किया बड़ा उलटफेर

FIFA World Cup 2026 के राउंड ऑफ 32 में पैराग्वे ने जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

By : हेमा गुप्ता
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को हराकर किया बड़ा उलटफेर

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को हराकर किया बड़ा उलटफेर

FIFA World Cup 2026: राउंड ऑफ 32 के रोमांचक मुकाबले में पैराग्वे ने जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। बोस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मैच ने जर्मनी के वर्ल्ड कप सफर को समाप्त कर दिया। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी का पांचवीं बार खिताब जीतने का सपना टूट गया।

एक मैच में तीन पेनल्टी चूक, शूटआउट में पहली हार 

मुकाबले से पहले जर्मनी का वर्ल्ड कप पेनल्टी शूटआउट रिकॉर्ड बेहद शानदार था। 1982 से अब तक सिर्फ एक पेनल्टी चूकने वाली जर्मन टीम इस बार एक ही शूटआउट में 3 पेनल्टी चूक गई। इससे न सिर्फ उनका 44 साल पुराना अजेय सिलसिला टूटा, बल्कि वर्ल्ड कप शूटआउट में जर्मनी को अपनी पहली हार भी झेलनी पड़ी।

मैच का हाल 

120 मिनट के थका देने वाले मुकाबले के बाद मैच 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ।  42वें मिनट पैराग्वे ने जूलियो एनसिसो के हेडर से बढ़त बनाई। वहीं 54वें मिनट -काई हावर्ट्ज ने शानदार हेडर से जर्मनी के लिए बराबरी कर ली।

एक्स्ट्रा टाइम में 102वें मिनट में जोनाथन टाह का गोल VAR के कारण रद्द हो गया, जिसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया।

पैराग्वे का कमाल, जर्मनी का सफाया

पैराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने शानदार बचत करते हुए जर्मनी को झटका दिया। जर्मनी की ओर से जोशुआ किमिच, जमाल मुसियाला और नादिम अमीरी ने गोल किए, लेकिन निक वोल्टेमाडे की पेनल्टी गिल ने रोकी। जोनाथन टाह सडन डेथ में गोल नहीं कर सके। वहीं जोस कैनाले ने निर्णायक पेनल्टी गोल कर पैराग्वे को 4-3 से जीत दिलाई।

मैच में जर्मनी का दबदबा, मगर फिनिशिंग में नाकामी

जर्मनी ने पूरे मैच में 75% पजेशन, 753 पास (92% एक्यूरेसी) और 21 शॉट्स लगाए, जबकि पैराग्वे सिर्फ 7 शॉट्स ले सका। लेकिन पैराग्वे के अनुशासित डिफेंस और गोलकीपर गिल के शानदार प्रदर्शन ने जर्मनी को निराश किया।

संबंधित सामग्री

Chess Olympiad में भारत की शानदार जीत, जर्मनी को 2.5-1.5 से हराया; मेंस टीम दूसरे स्थान पर

Chess Olympiad में भारत की शानदार जीत, जर्मनी को 2.5-1.5 से हराया; मेंस टीम दूसरे स्थान पर

46वें FIDE चेस ओलिंपियाड में भारतीय टीम ने जर्मनी को 2.5-1.5 से हराकर दूसरे स्थान पर पहुंची। गुकेश ने शानदार जीत दर्ज की।

जर्मनी चौथी बार बना हॉकी वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में स्पेन को दी मात

जर्मनी चौथी बार बना हॉकी वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में स्पेन को दी मात

जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। मिशेल स्ट्रूथॉफ ने मैच का निर्णायक गोल किया।

भारतीय विमेंस हॉकी टीम को ₹50 लाख का इनाम, हर खिलाड़ी को ₹2 लाख; 52 साल बाद टॉप-5 फिनिश

भारतीय विमेंस हॉकी टीम को ₹50 लाख का इनाम, हर खिलाड़ी को ₹2 लाख; 52 साल बाद टॉप-5 फिनिश

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 52 साल बाद वर्ल्ड कप में टॉप-5 में जगह बनाई, जर्मनी को 3-1 से हराया। टीम को ₹50 लाख का इनाम दिया गया।

पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम से हारा भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में 8वें स्थान पर खत्म हुआ सफर

पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम से हारा भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में 8वें स्थान पर खत्म हुआ सफर

मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने बेल्जियम से पेनल्टी शूटआउट में हार के बाद आठवें स्थान पर समापन किया। निर्धारित समय के अंत में स्कोर 3-3 था।

एक सीट से सत्ता तक: मुकेरियां नगर परिषद पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, बदले राजनीतिक समीकरण

एक सीट से सत्ता तक: मुकेरियां नगर परिषद पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, बदले राजनीतिक समीकरण

मुकेरियां नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी ने महज एक सीट से शुरू करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर