IND vs PAK Hockey FIH Pro London League 2026: भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से आज

भारत-पाक हॉकी मुकाबला लंदन में

IND vs PAK Hockey FIH Pro London League 2026: भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से आज

भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमें FIH प्रो लीग 2026 के पहले मैच में लंदन में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम ने पिछले टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराया था।

ind vs pak hockey fih pro london  league 2026  भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से आज

IND vs PAK Hockey FIH Pro London League 2026: भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से आज |

IND vs PAK Hockey FIH Pro League: FIH प्रो लीग के लंदन लीग 2026 में भारतीय मेंस हॉकी टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान टीम से होगा। यह मुकाबला लंदन के ली वेली हॉकी सेंटर में   शाम 7 बजे से शुरू होगा।

बतो दें कि, 9 टीमों के पॉइंट्स टेबल पर भारतीय टीम 8 वें नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान टीम पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर बनी हुई है। 

भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड

दोनों टीमों अब तक 181 बार आमने - सामने आ चुकी है, जिसमें से 67 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की तो वहीं 82 बार पाकिस्तान टीम ने जीत हासिल की। इसी के साथ पाकिस्तान का पलड़ा भारी है।

बता दें कि, दोनों टीम आखिरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भिड़ी थी, उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल करके 2-1 से भारत को जीत दिला दी थी।

FIH प्रो लीग 2025-26 (सीजन 7)

इस सीजन में कुल 13 स्टेज (लेग्स) खेले जा रहे हैं, जो 10 अलग-अलग देशों में आयोजित हो रहे हैं। टूर्नामेंट 9 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ था और 28 जून 2026 तक चलेगा।

टीमों और फॉर्मेट

1. इस सीजन में मेन्‍स और विमेंस दोनों कैटेगरी में 9-9 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
2. हर टीम 16 मैच खेलेंगी।
3. मैच अलग-अलग स्टेज पर खेले जाते हैं, जहां कई टीमें एक ही वेन्यू पर इकट्ठा होकर दो-दो मैच खेलती हैं।

पॉइंट सिस्टम और चैंपियन कैसे तय होता है?

नॉर्मल जीत पर टीम को 3 पॉइंट्स मिलते हैं। हार पर कोई अंक नहीं मिलता। मैच ड्रॉ होने पर शूटआउट होता है। शूटआउट जीतने वाली टीम को 2 पॉइंट्स और हारने वाली टीम को 1 पॉइंट मिलता है।

पूरे लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर रहने वाली टीम को चैंपियन घोषित किया जाता है।

क्या है इस लीग की खास बात?

2025-26 सीजन की चैंपियन टीम को 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधा कोटा (Direct Qualification) भी मिलेगा।


 

संबंधित सामग्री

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े , 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

मनोरंजन

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े , 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

टॉम हॉलैंड और जेंडया की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में 300 करोड़ की कमाई के साथ नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

देश-विदेश

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

भारत के विभिन्न राज्यों में मानसून की तेज बारिश ने तबाही मचाई है। यूपी, झारखंड, केरल में मौतें, हिमाचल और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड।

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

मनोरंजन

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से लड़ते हुए 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

राज्य

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा को लंदन से भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। केंद्र सरकार और ब्रिटिश म्यूजियम के बीच कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।