DC Vs RR IPL 2026 Result: IPL 2026 के 19वें सीजन के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स 5 विकेट से हराया। इसी के साथ राजस्थान टीम को लगातार तीसरी जीत मिली। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली कैपिट्ल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर 193 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गवांकर 197 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।
जुरेल-पराग की शानदार फिफ्टी फिर भी मिली हार
पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 12 रन और वैभव सूर्यवंशी 21 गेंद में 46 रन बनाकर पवेालियन लौट गए। इसके बाद आएं। ध्रुव जुरेल और रियान पराग आए बल्लेबाजी की कमान संभालने। ध्रुव जुरेल ने 40 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 53 रन और कप्तान रियान पराग ने 26 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 51 रन की विस्फोटक पारी खेली। फिर आउट हो गए। इनके अलावा कोई भी प्लेयर 10 रन से ज्यादा का रन नहीं बना सकाऑ।
दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट चटकाएं। वहीं लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट चटकाएं।
The brightest 𝙎𝙏𝘼𝙍c of the night ✨
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
A lethal spell earns Mitchell Starc the Player of the Match award 🏅
Relive his spell ▶️ https://t.co/16S6Rk3Dq4 #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRR pic.twitter.com/qJpRaYGRKz
राहुल-पोरेल ने दिल्ली को दिला जीत
टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम की ओर से अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने शानदार पारी खेली। अभिषेक पोरेल 31 गेंद में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। वहीं केएल राहुल ने 42 गेंद में 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 56 रन बनाकर पावेलियन लौट गएं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 की साझेदारी की। फिर अक्षर ने 18 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रहें। और आशुतोष शर्मा ने सिर्फ 5 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 18 रन ठोकते हुए टीम को जीत दिला।
Guided the chase and how 👌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
Abishek Porel thrilled Delhi with his 4⃣th #TATAIPL fifty 🔝
Updates ▶️ https://t.co/JwHkQQ1ayi #KhelBindaas | #DCvRR pic.twitter.com/PIYoRmUVmk
राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। वहीं दासुन शनाका ने 1 विकेट लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स(DC)
अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराणा विजय, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी।
इम्पैक्ट ऑप्शंस- आशुतोष शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स (RR)
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा और यश पुंजा।
इम्पैक्ट ऑप्शंस- दासुन शनाका।