आशीर्वाद सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन

10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, बनाए 168 रन

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में 119 गेंदों पर 19 चौके और 6 छक्के की मदद से 168 रन बनाकर सबको प्रभावित किया।

By : हेमा गुप्ता
10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, बनाए 168 रन

10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, बनाए 168 रन

Vaibhav Brother Ashirvad Hundred:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तो अपने बल्लेबाजी से सबको चौका के रख दिया है। हर कोई उनके बल्लेबाजी की तारीफ करता है। अब वैभव की तरह उनका छोटा भाई आशीर्वाद भी वैभव की तरह अपने बल्ले से कमाल दिखा रहा है।

एक लोकल टूर्नामेंट में वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद ने तूफानी पारी खेलते हुए 119 गेंद में 19 चौके और 6 छक्के की मदद से 168 रन बना दिए।   

10 साल के हैं आशीर्वाद

24 जून को आशीर्वाद ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए अपने पारी की जानकारी दी। उनकी पारी की बदौलत ऋषभ-11 ने समस्तीपुर में खेले गए लोकल मैच में वैशाली-11 को हरा दिया।

बता दे कि, आशीर्वाद की उम्र अभी महज 10 साल है। इस महिने कुछ दिन पहले आशीर्वाद ने स्थानीय प्रैक्टिस मैच में ताजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए 87 गेंद में 103 रन बनाए थे।

आशीर्वाद को भी बल्लेबाज बनाना चाहते हैं पिता

पिता संजीव ने कहा था कि, 'वो आशीर्वाद को भी अगले दो साल में वैभव की तरह बेहतरीन क्रिकेटर बनाना चाहते हैं।'

बता दें कि, आशीर्वाद सूर्यवंशी बिहार में क्रिकेट की ट्रेनिंग कर  रहे हैं। पहले शतक लगाने पर पिता ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि- 'मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक बनाया। आप सभी से अनुरोध है कि आशीर्वाद पर भी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।'

दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं आशीर्वाद

आशीर्वाद दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, वहीं उनके बड़े भाई वैभव लेफ्ट हैंडेज बैटर हैं। लेकिन दोनों की बैटिंग अप्रोच एक जैसी है।  

भारतीय टीम के स्टार प्लेयर वैभव सूर्यवंशी के 2 भाई हैं। उनके बड़े भाई का नाम उज्ज्वल सूर्यवंशी और छोटे भाई का नाम आशीर्वाद सूर्यवंशी हैं।  
 
संबंधित सामग्री

दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, AC भी खराब; गर्मी में यात्रियों ने पैंफलेट से की हवा

दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, AC भी खराब; गर्मी में यात्रियों ने पैंफलेट से की हवा

फ्लाइट IX1090 दिल्ली से इंदौर तीन घंटे लेट रही। AC खराब होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ी, देरी का कारण अस्पष्ट।

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन के सिंहस्थ 2028 प्रोजेक्ट में सड़क और पुल के अलाइनमेंट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई, जिससे अतिरिक्त जमीन लेने की जरूरत पड़ सकती है।

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

करौंदा, जो भारत में लोकप्रिय है, न केवल खाद्य संवर्धन में बल्कि आयुर्वेदिक उपयोग में भी महत्वपूर्ण है, जिसमें विटामिन सी और फाइबर समृद्ध होते हैं।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026