साध्वी की जल साधना, पैराग्लाइडिंग शुरू, जानिए माघ मेले में मकर संक्रांति और मौनी...

sadhvi-jal-sadhana-paragliding-magh-mela-makar-sankranti-mauni-amavasya-preparations

साध्वी की जल साधना, पैराग्लाइडिंग शुरू, जानिए माघ मेले में मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या की क्या तैयारियां?

साध्वी की जल साधना पैराग्लाइडिंग शुरू जानिए माघ मेले में मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या की क्या तैयारियां

Magh Mela 2026: प्रयागराज में माघ मेले का आज 10वां दिन है। माघ मेले में साधू-संतों की भीड़ लगी हुई है। मेले में उनकी सुविधा का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। माघ मेला के आगामी प्रमुख पर्वों मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से मेगा प्लान तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों के दूसरे दिन ही विशेष व्यवस्था की जाने लगी है। 

अलग-अलग घाटों पर स्नान करने की व्यवस्था

विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग घाटों पर स्नान करने की व्यवस्था की जा रही है। झूंसी के सेक्टर 4 में सबसे बड़ा एरावत स्नान घाट बनाया जा रहा है। यहां बिहार, बंगाल, ओड़िसा, छत्तीसगढ़, झारखंड के साथ पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के श्रद्धालु डुबकी लगा सकेंगे। [caption id="attachment_127780" align="alignnone" width="624"]घाटों पर स्नान करने की व्यवस्था की जा रही है घाटों पर स्नान करने की व्यवस्था की जा रही है[/caption]

किस राज्य के श्रद्धालु कहा करेंगे स्नान?

मध्य उप्र और पश्चिमी उप्र, MP, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से आने वाले श्रद्धालुओं को सेक्टर 1, सेक्टर 2 व 5 तथा 6 के घाटों पर स्नान कराया जाएगा। गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्यों के लिए सेक्टर 4 व 6 के घाट निर्धारित किए जा रहे हैं।

Magh Mela 2026: साध्वी की जल साधना 

माघ मेले में माता साध्वी ऋतुनंद गिरी  जल साधना कर रही हैं। सेंट वाले बाबा भी खूब चर्चा में हैं। उनका गाना मेले में गाना गाते हैं.. फैशन चाहे जितना कर लो, चाहे मार लो सेंट, इस जगत में कोई न परमानेंट।  [caption id="attachment_127782" align="alignnone" width="624"]माता साध्वी ऋतुनंद गिरी  जल साधना कर रही माता साध्वी ऋतुनंद गिरी  जल साधना कर रही[/caption] [caption id="attachment_127784" align="alignnone" width="623"]सेंट वाले बाबा भी खूब चर्चा में सेंट वाले बाबा भी खूब चर्चा में[/caption]

मेले में पैराग्लाइडिंग शुरू

Magh Mela 2026: महाकुंभ के दौरान पहली बार अरैल घाट पर शुरू हुई पैराग्लाइडिंग माघ मेले में भी शुरू हो चुकी है, जो 200 फीट ऊंचाई तक जाती है। बता दे, इस बार मेले में 5 करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष से विशाल शिवलिंग बनाया जा रहा है। जबकि रविवार शाम को लेजर शो का ट्रायल भी किया गया। 14 जनवरी से मेले में लेजर शो शुरू हो जाएगा। देशभर से श्रद्धालु लगातार संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। रोजाना 10 लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी संगम की रेती पर डेरा जमाए हुए हैं और तपस्या कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।