सतुआ बाबा सीएम योगी: 3 करोड़ रूपए की गाड़ी से पहुंचे सतुआ बाबा.. सीएम योगी के करीबी कैसे?

satua-baba-cm-yogi-who-is-satua-baba

सतुआ बाबा सीएम योगी: 3 करोड़ रूपए की गाड़ी से पहुंचे सतुआ बाबा.. सीएम योगी के करीबी कैसे?

सतुआ बाबा सीएम योगी 3 करोड़ रूपए की गाड़ी से पहुंचे सतुआ बाबा सीएम योगी के करीबी कैसे

सतुआ बाबा सीएम योगी : प्रयागराज में संगम की धरती पर इन दिनों माघ मेला चल रहा है। माघ मेले में देश के कोने-कोने से साधु संत पहुंचे हैं। ‌माघ मेले में जहां साधु संतों के हाईटेक शिविर चर्चा का सबब बने हुए हैं।

तो वहीं दूसरी ओर माघ मेले में साधु संतों के स्टाइल और उनकी लग्जरी गाड़ियां भी लोगों की बीच सुर्खियां बटोर रही हैं। कौन है सतुआ बाबा.. और 3 करोड़ की गाड़ी किसने दी आईए जानते है

[caption id="attachment_127715" align="alignnone" width="300"]साधु संतों साधु संतों[/caption]

सतुआ बाबा सीएम योगी: साधु संतों के पास मौजूद यह सबसे महंगी कार है

Who is Satua Baba? : हम बात कर रहे हैं माघ मेले में आए सबसे युवा संत सतुआ बाबा की।काशी के पीठाधीश्वर जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा साधारण वेशभूषा में रहते हैं।

[caption id="attachment_127717" align="alignnone" width="300"]CM YOGI CM YOGI[/caption]

लेकिन वह रे-बैन कंपनी का महंगा चश्मा आंखों पर लगाए रहते हैं। और चलने के लिए लैंड रोवर की डिफेंडर कार उनके पास मौजूद है।जिसकी किमत 3 करोड़ रूपए है. बताया जा रहा है कि माघ मेले में साधु संतों के पास मौजूद यह सबसे महंगी कार है

Also Read-कथा के दौरान भावुक हो गए बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री, बोले किडनी तक बेच दूंगा [caption id="attachment_127718" align="alignnone" width="300"]सतुआ बाबा सतुआ बाबा[/caption]

सतुआ बाबा सीएम योगी: कौन हैं सतुआ बाबा

जानकारी के मुताबिक सतुआ बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश के ललितपुर के मसौरा गांव में हुआ था। माता-पिता ने उन्हें संतोष तिवारी नाम दिया। महज 11 साल की उम्र में घर छोड़कर आध्यात्म की राह पकड़ ली।

जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा विष्णुस्वामी संप्रदाय की सतुआ बाबा पीठ के प्रमुख हैं। इन्हें पीठाघीश्वर ब्रह्म्लीन यमुनाचार्य महाराज सतुवा बाबा के निधन के बाद सतुआ पीठ का मुखिया बनाया गया।

गोरखपुर में कई बार सतुआ बाबा

[caption id="attachment_127719" align="alignnone" width="169"]सतुआ बाबा, सीएम योगी आदित्यना सतुआ बाबा, सीएम योगी आदित्यना[/caption]

संतोष तिवारी उर्फ सतुआ बाबा, सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी बताए जाते हैं। वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में कई बार सतुआ बाबा, सीएम योगी के साथ नजर आते रहे हैं।

अक्सर CM के साथ दिखने वाले संत महंगे रे-बैन के सनग्लास पहनते हैं। अमूमन हेलिकॉप्टर और हवाई जहाज के साथ उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

संत योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते

[caption id="attachment_127720" align="alignnone" width="300"]CM YOGI CM YOGI[/caption]

Who is Satua Baba? : ये साधारण से दिखने वाले संत योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं। जगतगुरू की पदवी मिलने के दौरान योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहे थे। योगी जब कुंभ मेले के दौरान संगम स्नान कर रहे थे, उस समय भी सतुआ बाबा उनके साथ मौजूद थे।

यूपी की राजनीति क्यों गरमा गई है?

[caption id="attachment_127722" align="alignnone" width="259"]DM मनीष वर्मा DM मनीष वर्मा[/caption]

सतुआ बाबा के नाम पर यूपी की राजनीति क्यों गरमा गई है? इसके जवाब के लिए 12 दिन पहले जाना होगा। जब डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रयागराज डीएम की चुटकी ली।कहा- ये जो जाम लग रहा है, इसे देखो।

[caption id="attachment_127723" align="alignnone" width="300"]डिप्टी सीएम केशव मौर्य डिप्टी सीएम केशव मौर्य[/caption]

सतुआ बाबा की रोटी के चक्कर में न पड़ो। यह सुनकर DM मनीष वर्मा और अफसर हंसने लगे।दरअसल, डिप्टी सीएम सोमवार को माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।

6 दिन पहले सतुआ बाबा के आश्रम में चूल्हे पर रोटी सेंकी

संगम नोज पर उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी DM और मेला अधिकारी से ली.इसी दौरान उन्होंने नसीहत दी- कोई भी साधु-संत जमीन मांगे, तो उसे दिया जाए। अब सवाल उठा कि डिप्टी सीएम ने ये नसीहत दी क्यों? दरअसल, DM ने 6 दिन पहले सतुआ बाबा के आश्रम में चूल्हे पर रोटी सेंकी थी।

[caption id="attachment_127724" align="alignnone" width="250"]सीएम योगी के करीबी सतुआ बाबा सीएम योगी के करीबी सतुआ बाबा[/caption]

जगद्गुरु रामानंदाचार्य के 726वें जन्मोत्सव समारोह में योगी आदित्यनाथ पहुंचे.. योगी ने कहा- सतुआ बाबा ने अद्भुत काम कर दिया। इस वर्ष पौष पूर्णिमा 3 जनवरी को ही पड़ गई। तो स्वाभाविक रूप से हमें इस आयोजन से जुड़ने का अवसर मिल गया।

श्री राम भगवान का जहां पर प्रकटोत्सव हुआ था, वहां पर मंदिर बने, सरकार उसमें सहयोग करेगी.. सतुआ बाबा समाज को जोड़ने का काम कर ही रहे हैं। जो नहीं जुड़ेगा वह अंतिम समय में सतुआ बाबा की शरण में जाएगा ही। वह काशी में मणिकर्णिका घाट पर बैठते हैं।

इस बयान के बाद सीएम और सतुआ बाबा की कई फोटो सामने आई.. जिसमें दोनों साथ पूजन कर रहे है.

संबंधित सामग्री

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

देश-विदेश

आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामले में चंदा कोचर की कानूनी लड़ाई जारी

चंदा कोचर के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन के बीच कथित ऋण-रिश्वत संबंध के आरोपों पर लंबी कानूनी और नियामक जांच जारी है।

19 July 2026 Rashifal

सनातन

19 July 2026 Rashifal

19 July 2026 Rashifal: जानें 19 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।